Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटरीना की 'जिगरी यार' ने किया था Alia Bhatt को सरेआम ट्रोल, अब दे डाली सफाई

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:02 PM (IST)

    एक अवॉर्ड शो में Alia Bhatt की होस्टिंग पर कैटरीना कैफ की दोस्त ने तंज कसा था। अब उन्होंने इस पर अपनी सफाई दी है। ...और पढ़ें

    कैटरीना कैफ की क्लोज फ्रेंड ने किया आलिया भट्ट को ट्रोल?

    कैटरीना कैफ की क्लोज फ्रेंड ने किया आलिया भट्ट को ट्रोल?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक लाइव अवॉर्ड शो होस्ट करने के बाद आलिया भट्ट ट्रोलिंग और चर्चाओं का केंद्र बन गईं। इस आलोचना के बीच, एक्टर और होस्ट मिनी माथुर का एक कमेंट वायरल हो गया, जिसे कई लोगों ने आलिया भट्ट की होस्टिंग पर एक तंज माना। एक कंटेंट क्रिएटर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर मिनी के कमेंट के बाद यह बात इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। इस घटना के कुछ दिनों बाद, मिनी ने अब आलिया पर तंज कसने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    कटरीना की दोस्त ने आलिया ने साधा था निशाना!

    जननी नाम की एक Instagram कंटेंट क्रिएटर ने अवार्ड शो से आलिया का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आलिया की परफॉर्मेंस की आलोचना की। कैप्शन में उन्होंने अपनी राय देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड अवार्ड शो एक्टर्स को होस्ट की कुर्सी पर बिठाते रहते हैं और फिर सोचते हैं कि यह अजीब क्यों लग रहा है। स्क्रीन पर आकर्षक दिखना और लाइव स्टेज पर अपनी छाप छोड़ पाना, ये दोनों बिल्कुल अलग-अलग हुनर हैं'।

    alia bhatt2

    लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा हलचल मचाई, वह थी मिनी माथुर (Mini Mathur) का उस इन्फ्लुएंसर की पोस्ट पर किया गया कमेंट। मिनी ने एक सीधा-सादा, लेकिन असरदार कमेंट किया, जिसमें लिखा था, 'धन्यवाद। आखिरकार किसी ने तो यह बात कही'।

     

    यह भी पढ़ें- फिर अचानक से चर्चा में आई Salman Khan की 7 साल पुरानी 'डब्बाबंद' फिल्म, शाह रुख खान ने किया रिप्लेस


    मिनी ने दी इस पर सफाई

    हालांकि, मिनी ने अब अपना रुख साफ कर दिया है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आलिया पर तंज कसने के दावों से इनकार किया और इन अटकलों को बकवास बताया। उन्होंने साफ किया, 'बिना किसी बात के ही कहानियां गढ़ लेना इंटरनेट का काम है। मैं आपको बताती हूं कि मैंने यह कमेंट क्यों किया... शो बनाने वाले का इस बात पर एक दिलचस्प नजरिया था कि अवार्ड शो वाले एक्टर्स को होस्ट के तौर पर इस्तेमाल करने पर क्यों जोर देते हैं, और फिर बाद में शिकायत करते हैं कि वे उनकी 'उम्मीदों' पर खरे नहीं उतरे'।

    उन्होंने आगे कहा, 'यह उनकी मुख्य काबिलियत नहीं है, तो फिर उनसे ऐसी उम्मीदें क्यों? यह तो ऐसा है जैसे किसी होस्ट से बंदूक की नोक पर एक्टिंग करने को कहा जाए। मैंने तो बस इसी बात पर कमेंट किया था'।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या आलिया के साथ उनकी कोई कथित अनबन है, तो मिनी ने कहा, 'यह सब बकवास है। मैं आलिया को बहुत पसंद करती हूं। इसके अलावा मैंने तो वह शो देखा भी नहीं है जिसके बारे में ये लोग इंटरनेट पर बातें कर रहे हैं'।

    यह भी पढ़ें- 2027 में दस्तक देगी Love & War; भंसाली की फिल्म में रणबीर-आलिया और विक्की का दिखेगा 'महासंगम'

    खबरें और भी