Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katrina Kaif: 'रेखा और हेमा मालिनी की तरह बनाया अपना दौर...', पत्नी कटरीना कैफ की तारीफ में बोले विक्की कौशल

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 05:29 PM (IST)

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के ‘पावर कपल्स’ में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। ...और पढ़ें

    Katrina kaif and Vicky Kaushal Bollywood Couple. Photo- Mid day
    Katrina kaif and Vicky Kaushal Bollywood Couple. Photo- Mid day

    नई दिल्ली,जेएनएन। Vicky kaushal praises wife katrina kaif  विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के ‘पावर कपल्स’ में से एक हैं। फैंस उनकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थकते। इतना ही नहीं, विक्की और कटरीना को भी अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते देखा जाता है।

    इससे जाहिर होता है कि दोनों के बीच कितना गहरा प्यार है। कपिल शर्मा के शो में विक्की ने यह जाहिर किया था कि प्रोफेशनल जिंदगी, खासकर डांस में कटरीना से वो राय लेते रहते हैं।

    कटरीना की सलाह लेते हैं विक्की कौशल

    फिल्म कम्पेनियन को दिये एक इंटरव्यू में विक्की  कौशल ने पत्नी कटरीना की जमकर तारीफ की और काम के मामले में उन्हें 'बहुत ही प्रैक्टिकल' बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास कटरीना की राय को गंभीरता से लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि वो अपने अनुभव से मुझे राय देती हैं।

    विक्की कहते हैं कि कटरीना, जो फैक्ट यानी सच हैं, वही कहती है। खासकर तब, जबकि बात उनकी परफॉरमेंस या ट्रेलर की हो। जब मैं उन्हें अपने डांस रिहर्सल दिखाता हूं, तब तो मैं गया।

    मैं जानता हूं कि यह उनके अनुभव से आ रहा है और इससे मुझे बहुत मदद मिलती है। जब निर्णय लेने की बात आती है, जब मैं सोच रहा होता हूं कि ये करूं या वो करूं.... वह वास्तव में ऐसी बातें बताएंगी जो मुझे पता है कि यह उनके जिंदगी और करियर के उतार-चढ़ाव, सही निर्णयों और गलतियों के इतने अनुभवों से आ रही हैं।

    जब उनकी कोई राय होती है तो मुझे पता है कि मुझे उस पर गंभीरता से विचार करना होगा, क्योंकि यह निष्पक्ष है और मुझे सही गाइड करने वाला है। साथ ही उनकी समझदारी और प्रैक्टिकैलिटी बहुत सराहनीय है।

    कटरीना ने बनाया अपना अलग दौर

    कटरीना की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए विक्की ने कहा कि ‘टाइगर 3’ की अभिनेत्री ने हेमा मालिनी या रेखा जैसी दिग्गजों की तरह ही अपना दौर बनाया है।

    उन्होंने कहा, “मैं उनकी ओर से कोई लाइन क्रॉस नहीं करना चाहता, लेकिन मुझे सच में लगता है कि जैसे हेमा मालिनी का दौर था, रेखा का दौर था और मुझे वास्तव में लगता है कि उन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर उस तरह का मील का पत्थर अपने करियर में हासिल किया है।”

    खबरें और भी

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 में सवाई माधोपुर में एक निजी समारोह में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी रचाई थी।

    Photo- Mid day

    सैम बहादुर में आएंगे नजर

    वहीं, अगर काम की बात की जाए तो विक्की कौशल हाल ही में सारा अली खान के साथ जरा हटके जरा बचके में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। जल्द ही विक्की मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म सैम बहादुर में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।