Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Katrina Kaif न्यू बॉर्न बेबी के साथ हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, 1 हफ्ते बाद 'जूनियर कौशल' का ग्रैंड वेलकम!

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 06:03 PM (IST)

    Katrina Kaif Baby: कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के चार साल बाद एक नन्हे मेहमान का अपनी जिंदगी में स्वागत किया। एक्ट्रेस ने 7 नवंबर को एक बेटे को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 42 की उम्र में कटरीना ने दिया बेटे को जन्म

    2. 2021 में कटरीना और विक्की ने रचाई थी शादी

    3. 1 हफ्ते बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं कटरीना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के लविंग कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अब सेलेब्स पैरेंट्स के क्लब में शामिल हो गए हैं। शादी के चार साल बाद कपल ने अपनी जिंदगी में एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया है।

    42 साल की कटरीना कैफ ने 7 नवंबर को बेबी ब्वॉय को जन्म दिया जिसकी अनाउंसमेंट उनके पति विक्की कौशल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी। बेबी ब्वॉय के जन्म के बाद कटरीना और विक्की को सेलिब्रिटीज ने जमकर बधाइयां दी थीं।

    घर लौटीं न्यू मॉम कटरीना

    अब बेबी ब्वॉय के जन्म के एक हफ्ते के बाद कटरीना कैफ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। कौशल परिवार में नन्हे मेहमान का शानदार तरीके से वेलकम हुआ है। सोशल मीडिया पर पैप्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे कैप्शन दिया गया है, "कटरीना हॉस्पिट से डिस्चार्ज हो गई हैं।" क्लिप में एक व्हाइट कार दिख रही है जो कटरीना और विक्की की बताई जा रही है। हालांकि, न्यू बॉर्न बेबी और न्यू मॉम की झलक नहीं दिखाई दी।

    यह भी पढ़ें- 'Katrina Kaif को होगी बेटी', एक्ट्रेस को लेकर फेमस एस्ट्रोलॉजर की भविष्यवाणी निकली गलत, अब किया ये पोस्ट

     

     

    कटरीना और विक्की दिखाएंगे बेबी का फेस?

    पिछले कुछ वक्त से फिल्मी गलियारों में सेलिब्रिटीज अपने बच्चे को लाइमलाइट से दूर रख रहे हैं। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर हों या फिर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा... न्यू पैरेंट्स बनने के बाद कई स्टार कपल्स ने अपने बच्चों को लाइमलाइट से बचाकर रखते हैं।

    खबरें और भी

    eg

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने तो एक साल तक अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया था। हाल ही में दीवाली पर दुआ की फोटो शेयर कर उनका चेहरा रिवील किया था। हालांकि, वह दुआ की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं। अब देखना होगा कि कटरीना और विक्की भी बाकी सेलेब्स के नक्शेकदम पर चलते हैं या नहीं। अभी तक दोनों ने ही अपने बेटे का फेस रिवील किया है और ना ही उसका नाम बताया है।

    यह भी पढ़ें- नाती को देखने अस्पताल पहुंचीं Katrina Kaif की मां, नानी मां ने अपने लाड़ले पर लुटाया खूब प्यार