विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार शादी पर बोल ही पड़ीं हमेशा चुप रहने वालीं कट्रीना!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 03 May 2015 02:49 PM (IST)

आखिरकार कट्रीना कैफ ने शादी को लेकर अपनी चुप्‍पी तोड़ ही डाली और पहली बार वह इस पर खुलकर बात करती नजर आईं! वैसे तो उनके और रणबीर सिंह के रिलेशनशिप को लेकर बहुत चर्चा हो चुकी है। अब तो बस उस दिन का बेसब्री से इंतजार है, जब दोनों

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार कट्रीना कैफ ने शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ ही डाली और पहली बार वह इस पर खुलकर बात करती नजर आईं! वैसे तो उनके और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप को लेकर बहुत चर्चा हो चुकी है। अब तो बस उस दिन का बेसब्री से इंतजार है, जब दोनों शादी की डेट पक्की होने का ऐलान करेंगे।

लोगों ने इस तरह के सवाल पूछ-पूछ कर सोनाक्षी को किया परेशान

हालांकि इतनी चर्चा होने के बावजूद दोनों अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर सामने नहीं आए हैं। कट्रीना कैफ तो इस मसले पर चुप रहना ही पसंद करती हैं और कभी-कभी तो रणबीर कपूर या शादी से जुड़े सवालों पर अपना आपा भी खो देती हैं, मगर इस बार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ डाली है! हालांकि उन्होंने ये सब एक एड के लिए किया है।

देखिए, जब श्रुति हासन ने गोविंदा के साथ किया डिस्को वाला डांस

जी हां, कट्रीना कैफ अपने एक एड में दुल्हन का जोड़ा पहने शादी पर चर्चा करती नजर आई हैं। उन्होंने इस एड में पहले वो सारे गलत कारण गिनाए हैं, जिसको लेकर लोग शादी करने को बेकरार रहते हैं। इसके बाद वह शादी करने का सही समय बताती नजर आती हैं और वो सही समय तब होता है, जब आपको सही शख्स मिल जाता है, जो आपको डिजर्व करता है।

इस डेट को इमरान-विद्या की फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए हो जाइए तैयार

अब शादी को लेकर कट्रीना कैफ के ये निजी ख्याल हैं या सिर्फ एड के लिए उन्होंने ये सब किया है, ये तो वही जानें, मगर जो भी कहा है, बिल्कुल सही कहा है। अब रणबीर कपूर को भी बता ही देना चाहिए कि आखिर शादी के बारे में उनका क्या ख्याल है, चाहे तो वो भी कट्रीना कैफ की तरह किसी एड का सहारा ले लें।