Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katrina Kaif ने बांधे 12th Fail मूवी की तारीफों के पुल, Box Office पर कामयाबी का बताया क्या है मंत्र?

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 04:46 PM (IST)

    Katrina Kaif टाइगर 3 के बाद एक बार फिर से जल्द ही फिल्मी परदे पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। उनकी जोड़ी मैरी क्रिसमस में पहली बार विजय सेतुपति के साथ न ...और पढ़ें

    Katrina Kaif ने बांधे 12th Fail मूवी की तारीफों के पुल / Photo- Instagram
    Katrina Kaif ने बांधे 12th Fail मूवी की तारीफों के पुल / Photo- Instagram

    HighLights

    1. कटरीना कैफ ने की 12th फेल की तारीफ
    2. मैरी क्रिसमस के साथ जल्द ही फिल्मी परदे पर लौटेंगी कटरीना कैफ
    3. बॉक्स ऑफिस की सफलता का बताया मंत्र

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail बीते साल कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' से 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी और उनके संघर्ष की कहानी को बयां करती इस फिल्म ने लाखों फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारों के दिलों को भी खूब छुआ।

    विक्रांत मैसी द्वारा निभाए गए इस किरदार की हर कोई तारीफ कर रहा है। आयुष्मान खुराना से लेकर रोहित शेट्टी और कंगना रनोट पहले ही फिल्म को काफी सराह चुके हैं और अब इस फिल्म के पावरफुल कंटेंट पर बात करने वालों की लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने 12th fail की सराहना करने के साथ ही ये भी बताया कि बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए क्या महत्वपूर्ण है।

    कटरीना कैफ ने की 12th फेल की तारीफ

    कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार तमिल स्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाली है।

    यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ-विजय सेतुपति हुए रोमांटिक, 'Merry Christmas' के नए गाने में सिजलिंग केमेस्ट्री देख गदगद हुए फैंस

    बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में जब कटरीना कैफ से ये पूछा गया कि क्या वह अपनी फिल्मों की च्वाइस के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहेंगी, तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, "हर एक्टर को हमेशा फिल्मों का चुनाव निडर होकर करना चाहिए"। इस दौरान कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने विक्रांत मैसी की फिल्म का नाम उदाहरण के तौर पर लिया।

    खबरें और भी

    बॉक्स ऑफिस नंबर पर कटरीना कैफ ने कही ये बात

    खास बातचीत में कटरीना कैफ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस नम्बर्स पर भी बात की। उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि कैसे बीते साल हाई ड्रामे वाली फिल्म से लेकर छोटे बजट की फिल्म 12th Fail ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के साथ एक इतिहास रच दिया।

    कटरीना ने कहा सबसे अच्छा उदाहरण इसका 12th Fail है, जिसने ये साबित किया कि अगर फिल्म की कहानी अच्छी है, तो वह निश्चित तौर पर काम करेगी। कटरीना कैफ ने आगे कहा कि बॉक्स ऑफिस पर नंबर मायने रखते हैं, लेकिन वह प्रोड्यूसर्स की जॉब है। एक एक्टर और डायरेक्टर को एक अच्छी कहानी कहने और अपने सच्चे विजन पर अडिग रहने पर फोकस करना चाहिए। मैरी क्रिसमस 12 जनवरी को रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Merry Christmas से पहले देख डालिए Sriram Raghavan की बेस्ट थ्रिलर मूवीज, सस्पेंस ऐसा घुमा देगा दिमाग