यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Katrina Kaif And Vicky Kaushal: मुंबई की बारिश में कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Katrina Kaif And Vicky Kaushal Photo कटरीना कैफ (Katrina Kaif) पिछले कुछ दिनों से काम के चलते मुंबई से बाहर थी । शनिवार रात एक्ट्रेस मुंबई पहुंची । क ...और पढ़ें

HighLights
- विक्की कौशल और कटीना कैफ का रोमांटिक संडे
- कटीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीर
- बालकिनी में इश्क फरमाते नजर आए कैट और विक्की
नई दिल्ली, जेएनएन। Katrina Kaif And Vicky Kaushal Photo: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड का पावर कपल में से एक है। अक्सर दोनों अपनी तस्वीरे साझा करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कटरीना कैफ ने पति संग एक बार फिर रोमांटिक फोटोज शेयर किया है।
कटरीना और विक्की की रोमांटिक फोटो
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) संडे एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में हम कैटरीना के हैंडसम पति विक्की को देख सकते हैं, जिन्होंने ब्लैक कलर की स्लीवलेस टी-शर्ट और मैचिंग कैप पहनी हुई थी। दूसरी तस्वीर में विक्की पत्नी कटरीना को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान, बिना मेकअप और हाई बन में बंधे बालों के साथ कटरीना ने हमें समर फैशन गोल्स दिए।
.jpg)
बेहद खूबसूरत है इस कपल का घर
विक्की कौशल का घर बेहद खूबसूरत है जहां वे अपनी वाइफ कैटरीना के साथ रहते हैं। उनका ये सी-फेसिंग मकान किसी सपनों के घर से कम नहीं है। कटरीना कैफ से शादी के बाद विक्की कौशल जुहू में एक किराए के 4 BHK अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे, जिसका एक महीने का किराया 8 लाख रुपए है।
.jpg)
कटरीना और विक्की ने वुडन फ्लोर और क्लासी फर्नीचर के साथ अपने घर के इंटीरियर को एलिगेंट लुक दिया है। कटरीना और विक्की जुहू में जहां रहते हैं वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भी अपार्टमेंट हैं और इस तरह विक्की-कटरीना और अनुष्का-विराट एक दूसरे के पड़ोसी हैं।
खबरें और भी
कटरीना और विक्की की आने वाली फिल्में
इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली है। इसके अलावा 'मैरी क्रिसमस' है। इसमे उनके अपोजिट विजय सेतुपति नजर आएंगे।

फैंस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसके अलावा वह पठान वर्सेज टाइगर में भी नजर आ सकती हैं। तो वहीं, विक्की कौशल सैम बहादुर में नजर आने वाले है। इसके अलावा 'डंकी' और 'मेरे महबूब मेरे सनम' में नजर आएंगे।