यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amitabh Bachchan: जन्मदिन पर छलके 'एंग्री यंग मैन' के आंसू, इस खास तोहफे को देख डबडबाई अमिताभ बच्चन की आंखें
अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति का साथ सालों पुराना है। बिग बी पिछले 23 सालों से केबीसी से जुड़े हुए हैं। दोनों की बॉन्डिंग बेहद गहरी है। अमिताभ बच ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। बिग बी ने पहले परिवार और फिर फैंस के साथ देर बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसके कुछ वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस बीच अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बी, बर्थडे के मौके पर रोते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 के हालिया एपिसोड होस्ट को डेडिकेटेड रहा। हर साल केबीसी, बिग बी के बर्थडे को खास बनाता है। इस बार भी यही नजारा देखने को मिला। केबीसी के मंच पर दर्शकों से लेकर मेकर्स तक ने अपने होस्ट को खुश करने के लिए हर पैंतरा आजमाया। इनमें एक स्पेशल वीडियो क्लिप भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan को KBC 15 के मंच पर मिला ऐसा बर्थडे सरप्राइज रो पड़े बिग बी, जानें किस तोहफे ने किया इमोशनल?
दोस्तों का मैसेज देख भर आईं बिग बी की आंखें
अमिताभ बच्चन को विश करने के लिए इस वीडियो क्लिप में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियां साथ आईं। इनमें विक्की कौशल, विद्या बालन, चिरंजीवी और बोमन ईरानी समेत कई सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं। इन्होंने अमिताभ बच्चन को अपने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अपने साथियों की तरह से मिले इस मैसेज को देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उनके लिए अपने आंसू रोक पाना मुश्किल हो गया।
View this post on Instagram
केबीसी के मंच पर बिग बी को मिलेगा सरप्राइज
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन अपने कंटेस्टेंट्स के अक्सर आंसू पोछते हैं और उन्हें टिशू ऑफर करते है। हालांकि, इस बार उन्हें ही टिशू मांगने की जरूरत पड़ गई। केबीसी 15 के मंच पर अमिताभ बच्चन का ये बर्थडे स्पेशल एपिसोड 11 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।
खबरें और भी

कौन बनेगा करोड़पति और बिग बी का साथ
अमिताभ बच्चन पिछले 23 सालों से कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े हुए हैं। शो की शुरुआत उनके साथ हुई थी। साल 2000 में केबीसी का पहला सीजन लॉन्च हुआ था, जिसे बिग बी ने होस्ट किया। क्विज शो के कॉन्सेप्ट और अमिताभ बच्चन के अंदाज ने केबीसी को भारत का सबसे पॉपुलर शो बना दिया। शो के तीसरे सीजन को शाह रुख खान ने होस्ट किया। इसके अलावा अब तक सारे सीजन बिग बी ही होस्ट करते आए हैं।