Kennedy Trailer: सनकी कातिल के किरदार में नजर आए Rahul Bhat, अनुराग कश्यप की डार्क थ्रिलर का धांसू ट्रेलर
अनुराग कश्यप की फिल्म 'केनेडी' अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में धूम मचाने के बाद अब भारत में रिलीज होने को तैयार ...और पढ़ें

उदय शेट्टी के रोल में राहुल भट्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म 'केनेडी' इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाने के बाद भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म निर्माताओं ने ओटीटी रिलीज से पहले एक्शन से भरपूर थ्रिलर 'केनेडी' का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म में राहुल भट्ट का किरदार बहुत ही निर्दयी दिखाया गया है।
राहुल भट्ट अपने किरदार से करेंगे आकर्षित
राहुल भट्ट ने केनेडी में एक हत्यारे का किरदार निभाया है। ट्रेलर का पहला सीन ही इसके हिंसक और एक्शन से भरपूर कहानी होने का वादा करता है। ट्रेलर की शुरुआत राहुल भट्ट द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार के परिचय से होती है। पीछे से आवाज आती है, “मेरा नाम उदय शेट्टी है। पिछले छह सालों में मैंने इतने लोगों को मारा है कि गिनती भूल गया हूं।” वह कार के नीचे उत्सुकता से देखते रहते हैं क्योंकि वह दोहरी जिंदगी जी रहे हैं जो सामने कुछ और भीतर कुछ है। वह दिन में टैक्सी ड्राइवर और रात में कमिश्नर के किराए के हत्यारे बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें- क्यों भारत में रिलीज नहीं हो रही Anurag Kashyap की कैनेडी? Cannes में मिला 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन
कब रिलीज होगी फिल्म?
उदय शेट्टी के किरदार के लिए राहुल भट्ट ने 20 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में उनके साथ सनी लियोनी भी नजर आएंगी। मूवी 20 फरवरी को जी5 पर रिलीज होगी। मोहित तकलकर, अभिलाष थपलियाल और मेघा बर्मन सपोर्टिंग कास्ट का हिस्सा हैं। कवि आमिर अजीज भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आते हैं।
कई फिल्म फेस्टिवल में हुई थी स्क्रीनिंग
इस फिल्म को पहली बार मई 2023 में कान फिल्म महोत्सव के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेगमेंट में प्रीमियर के दौरान सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। कान्स में इसे सात मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसने इसे मॉर्डन इंडिपेंडेंट भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर बना दिया। इसके बाद, कैनेडी ने विश्व दौरा शुरू किया और सिडनी फिल्म महोत्सव, स्विट्जरलैंड के न्यूचैटेल इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म महोत्सव और दक्षिण कोरिया के बुचियोन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म महोत्सव जैसे कई फिल्म फेस्टिवल्स में इसे दिखाया गया। भारत में स्थानीय दर्शकों ने भी जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में इसकी एकमात्र स्क्रीनिंग के दौरान उतना ही उत्साह दिखाया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।