Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yash को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, नए 'कूल' लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 03:07 PM (IST)

    KGF Actor Yash New Look केजीएफ चैप्टर 2 में रॉकी भाई की भूमिका निभाने वाले यश को मुंबई में स्पॉट किया गया है। वह काफी स्टाइलिश और कूल लग रहे है। उनका ...और पढ़ें

    KGF Actor Yash New Look: यश को मुंबई में स्पॉट किया गया है।
    KGF Actor Yash New Look: यश को मुंबई में स्पॉट किया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। KGF Actor Yash New Look: केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए यश को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि उनके ड्रेडलॉक और बियर्ड न्यू लुक के कारण उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो गया था। वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

    केजीएफ चैप्टर 2 में उन्होंने रॉकी भाई की भूमिका निभाई थी

    केजीएफ चैप्टर 2 में उन्होंने रॉकी भाई की भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर उन्होंने एक स्टाइलिश गॉगल भी लगा रखा है। वहीं वह चेकर्ड शर्ट और पैंट पहने नजर आए। केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता से यश की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हुई है। उनकी फिल्म ने पूरे भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में अच्छा व्यापार किया है। शनिवार को उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। उनका नया लुक काफी चौंकाने वाला था। उनका स्वैग देखते ही बन रहा था।

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill गाना गाते समय हुईं इमोशनल, वीडियो देख फैंस ने कहा- इनकी जिंदगी...

    यश को पैपराजी रॉकी भाई कहकर पुकार रहे थे

    पैपराजी उन्हें रॉकी भाई कहकर पुकार रहे थे। वह अपनी गाड़ी का विंडो नीचे कर फैंस को वेव करते हुए भी नजर आए। यश दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक है। यश ने अपने इस लुक में की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वह अपने बेटे की यथर्व के साथ तस्वीरों में नजर आ रहे है। उनकी तस्वीरें काफी पसंद की गई थी।

    यह भी पढ़ें: Palak Muchhal Mehndi Ceremony: पलक मुच्छल की मेहंदी की रस्म शुरू, मिथुन के साथ 6 नवंबर को शादी, देखें फोटोज

    केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद से यश ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा नहीं की है

    केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद से यश ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा नहीं की है। खबर है कि केजीएफ चैप्टर 3 की शूटिंग जल्द शुरू होगी। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं आई है। यश की काफी ज्यादा लोकप्रियता है। वह अकसर अपने फैंस से बातचीत भी करते है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके है।

    खबरें और भी