Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Muchhal Mehndi Ceremony: पलक मुच्छल की मेहंदी की रस्म शुरू, मिथुन के साथ 6 नवंबर को शादी, देखें फोटोज

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 08:32 PM (IST)

    Palak Muchhal Mehndi Ceremony पलक और मिथुन अपनी शादी को अरेंज मैरेज बता रहे हैं। दोनों ने कई गाने सुपरहिट गाने दिए हैं। दोनों ने पहली बार आशिकी 2 में ...और पढ़ें

    Palak Muchhal Mehndi Ceremony: पलक मुच्छल की मेहंदी हो रही है।
    Palak Muchhal Mehndi Ceremony: पलक मुच्छल की मेहंदी हो रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Muchhal Mehndi Ceremony: आशिकी 2 फिल्म में 'चाहूं मैं आना' गाने को आवाज देने वाली पलक मुच्छल ने संगीतकार मिथुन से शादी करने का निर्णय लिया है। दोनों की सगाई हो गई है और अब उनकी मेहंदी की रस्म भी हो गई है। दोनों 6 नवंबर को शादी करने वाले हैं। 

    पलक मुच्छल और मिथुन एक-दूसरे को पिछले 9 वर्षों से जानते हैं

    पलक मुच्छल और मिथुन एक-दूसरे को पिछले 9 वर्षों से जानते हैं। कहा जाता है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Bhagyashree के पति हिमालय की बड़ी सर्जरी होने पर फैंस ने की जल्द ठीक होने की कामना, पढ़ें पूरी खबर

    पलक मुच्छल और मिथुन 6 नवंबर को शादी कर रहे है

    अब दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया है। 6 नवंबर को शादी है और शादी की सभी रस्में शुरू हो गई हैं। इसके बाद मुंबई में एक भव्य पार्टी का भी आयोजन किया गया है। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। पलक मुच्छल अपने जीवन की नई पारी की शुरूआत करने जा रही हैं। इस वर्ष कई बड़े कलाकारों ने शादी की है। इनमें रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, अली फजल-रिचा चड्ढा जैसे नाम शामिल है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी शादी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Debina Bonnerjee ने मेटरनिटी शूट का वीडियो किया शेयर, फैंस ने कहा- शानदार

    पलक मुच्छल की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की 4 नवंबर से शुरूआत हो रही है

    बहरहाल पलक मुच्छल की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की 4 नवंबर से शुरूआत हो रही है। इसमें परिवार और दोस्तों को आमंत्रित किया गया है। वहीं बॉलीवुड के कई कलाकार शादी में भाग ले सकते हैं। पलक मुच्छल के परिवार वाले चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द शादी करके सेटल हो जाए। इसी के चलते उन्होंने मिथुन के परिवार से मुलाकात की और शादी का दिन तय किया। अब दोनों जल्द शादी कर विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों इसे लेकर काफी उत्साहित है।

    खबरें और भी