Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana: 'कोई और रोल मिलता तो नहीं करता', रणबीर कपूर की 'रामायण' में Yash को क्यों बनना था सिर्फ 'रावण'?

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 12:12 PM (GMT+05:30)

    नितेश तिवारी की आगामी पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म में केजीएफ के रॉकी भाई ...और पढ़ें

    रामायण में सिर्फ रावण बनना चाहते थे यश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रामायण में सिर्फ रावण बनना चाहते थे यश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रामायण में केजीएफ स्टार यश की अहम भूमिका
    2. रामायण फिल्म में रावण की भूमिका निभाएंगे यश
    3. यश ने रणबीर कपूर के साथ शुरू की शूटिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े सितारे अहम भूमिका निभा रहे हैं। पौराणिक फिल्म में केजीएफ में रॉकी भाई का किरदार निभा चुके यश (Yash) रावण की भूमिका में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि वह इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं और रावण भी।

    यश के रामायण से जुड़ने के लंबे समय से चर्चे हो रहे थे। कुछ महीने पहले ही अभिनेता ने कन्फर्म कर दिया था कि वह फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सिर्फ रावण की ही भूमिका को चुना। उनका कहना है कि बाकी किरदारों को निभाने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं थी। इसका कारण उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है।

    क्यों निभाना चाहते थे रावण का किरदार?

    इंडिया टुडे के साथ बातचीत में यश ने कहा, "यह एक बहुत ही आकर्षक किरदार है। मैं इसे किसी और कारण से नहीं करता। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मैं रामायण में कोई और किरदार निभाना चाहता हूं, तो शायद नहीं। मेरे लिए एक अभिनेता के तौर पर रावण का किरदार निभाना सबसे रोमांचक है। मुझे इस खास किरदार के शेड्स और बारीकियां पसंद हैं। इस किरदार को अलग तरीके से पेश करने की बहुत गुंजाइश है।"

    यह भी पढ़ें- 'आदिपुरुष' जैसा नहीं होगा Ramayana का हाल! Sunny Deol ने रणबीर कपूर की फिल्म में काम करने पर तोड़ी चुप्पी

    Yash

    Photo Credit - Instagram

    रामायण में अपनी भूमिका के लिए यश ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह मुंबई में रणबीर कपूर के साथ अपने भाग की शूटिंग भी कर रहे हैं। 

    कब रिलीज होगी रामायण?

    नितेश तिवारी अपनी एपिक ड्रामा रामायण को दो भागों में बना रहे हैं। पहला भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा और दूसरा 2027 की दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। नमित मल्होत्रा निर्मित फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर और माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं। सनी देओल के हनुमान और रवि दुबे के लक्ष्मण की भूमिका निभाने की चर्चा है। 

    खबरें और भी

    Ramayana

    Photo Credit - Instagram

    यश की आगामी फिल्म

    रामायण के अलावा यश अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक पर भी काम कर रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में करीना कपूर खान, साई पल्लवी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और धनंजय के अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Ramayana: 'बचपन से सपना था', रामायण में भगवान राम बनने पर बोले Ranbir Kapoor