Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 में स्टंट करने के बाद वापिस लौटे शिव ठाकरे, बारिश में पैपराजी के साथ मस्ती करते आए नजर

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 04:35 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 contestant Shiv Thakare बिग बॉस फेम शिव ठाकरे के फैंस उनके अगले शो खतरों के खिलाड़ी 13 का इंतजार कर रहे हैं। शिव भी अपने नए शो क ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 contestant Shiv Thakare, Instagram
    Khatron Ke Khiladi 13 contestant Shiv Thakare, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 contestant Shiv Thakare: बिग बॉस 16 से स्टार बने शिव ठाकरे इन दिनों अपने अगले शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से शिव खतरों के खिलाड़ी 13 से अपनी अपडेट शेयर कर रहे थे। वहीं, अब वो मुंबई में स्पॉट हुए।

    खतरों के खिलाड़ी 13 में 14 सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। शिव ठाकरे समेत ये सभी शो की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के केप टाउन गए हुए थे। जहां से कंटेस्टेंट्स अपनी कई अपडेट शेयर कर रहे थे। इनमें कभी सेट पर मस्ती करते हुए तो कभी टास्क के दौरान घायल होने की अपडेट सामने आती थी।

    मुंबई लौटे शिव

    वहीं, अब खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट मुंबई लौट आए हैं। इनमें शिव ठाकरे का नाम भी शामिल है। केप टाउन से वापिस आए शिव हाल ही में पैपराजी के साथ बारिश में मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

    पैप्स के साथ की मस्ती

    दरअसल, शिव ठाकरे कहीं जा रहे थे। इस बीच पैपराजी की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने शिव को घेर लिया। बारिश से बचने के लिए शिव छाता लिए हुए नजर आए। इस बीच पैप्स ने उनसे मजाक किया तो तपाक से शिव ने भी जबाव दिया और कहा- यहां तक मैं पानी में डूबते हुए आया हूं। शिव की बाते सुन पैपराजी की भी हंसी छूट गई।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    शो में शामिल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

    खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी और फिल्म से जुड़े 14 सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। शो की शूटिंग फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। केकेके 13 में अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मौफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स ने हिस्सा लिया है। शो के प्रीमियर की बात करें तो ये 15 जुलाई के आसपास शुरू हो सकता है।