Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: दिव्यांका के बाद TV की इस 'बहू' ने मारी KKK 13 में एंट्री, सांप को KISS करती आईं नजर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 01:58 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 अभी तक ऑन-एयर नहीं हुआ है लेकिन इसका बज बना हुआ है। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 Hina Khan joins KKK 13 shares photos with Rohit Shetty. Photo- Instagram
    Khatron Ke Khiladi 13 Hina Khan joins KKK 13 shares photos with Rohit Shetty. Photo- Instagram

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 13 में हुई पुरानी कंटेस्टेंट की एंट्री
    2. एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी के साथ शेयर कीं फोटोज
    3. केप टाउन में सांप से खेलती नजर आईं एक्ट्रेस

     नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट और एक्शन पसंद करने वाले लोग रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही शो के प्रीमियर में अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही शूटिंग से चारों ओर काफी हलचल है। शो में क्या नया ट्विस्ट आ रहा है और कौन एविक्ट हो रहा है, इसके सारे अपडेट्स आते रहते हैं। अब एक्ट्रेस हिना खान ने फैंस को खुशखबरी दी है।

    काफी समय से चर्चा हो रही थी कि 'खतरों के खिलाड़ी' के पुराने कंटेस्टेंट्स 13वें सीजन में बतौर गेस्ट एंट्री करेंगे। कुछ दिन पहले दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) केप टाउन पहुंची थीं और अब हिना खान (Hina Khan) भी वहां पहुंच गई हैं। हिना खान ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

    सांप के साथ दिखीं हिना खान

    हिना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शेट्टी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में ऑल-ब्लैक लुक में वह स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने कलरफुल क्रॉप टॉप के साथ ढीली पैंट और बूट्स कैरी किए। कई तस्वीरों में वह होस्ट रोहित शेट्टी के साथ पोज देती नजर आईं, तो वहीं कुछ में वह येलो कलर के सांप को किस करती दिखीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

    हिना खान ने रोहित शेट्टी को कहा 'एक्शन का देवता'

    इन स्टनिंग फोटोज को शेयर करते हुए हिना खान ने लंबा-चौड़ा नोट लिखा और फिर से शो से जुड़ने पर अपनी खुशी जताई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस ने कहा-

    "जिंदगी बदल देने वाले शो के साथ एक बार फिर जुड़ना बहुत खुशी की बात है। इसे हम खतरों के खिलाड़ी के नाम से जानते हैं। यह शो अपने आप ही आपका दिमाग सबसे बढ़िया तरीके से बदल देता है। आप कभी भी पहले जैसे नहीं रहते और सबसे अच्छी बात यह है कि आपको स्टंट के मास्टर और एक्शन के देवता रोहित शेट्टी से मिलने का मौका मिलता है, जो एक प्यारे और बेहद विनम्र व्यक्ति हैं।"

    'खतरों के खिलाड़ी' के किस सीजन में थीं हिना खान?

    हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी 8' में नजर आई थीं। वह इस सीजन की फर्स्ट रनर-अप रही थीं। अब फिर से उन्हें स्टंट करते हुए देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

    खबरें और भी