Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khesari Lal Yadav ने पूरा किया अपना सपना, एक्टर ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 11:31 PM (IST)

    Khesari Lal Yadav New Car सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है । एक्टर का बरसों पुराना सपना पूरा हुआ ...और पढ़ें

    khesari lal yadav new car, land rover defende Photo Credit Instagram
    khesari lal yadav new car, land rover defende Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. खेसारी लाल यादव ने खरीदी नई कार
    2. इस कार की कीमत करोड़ों में है
    3. एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है

     नई दिल्ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस वक्त सातवें आसमान पर है। दरअसल, एक्टर का एक बड़ा सपना पूरा हुआ है, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

    खेसारी लाल ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर

    खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav New Car) के अपने सपनों की कारलैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है, जिसकी चर्चा पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में हो रही है। इस गाड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। कार के शोरूम में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और उनके मैनेजर विवेक सिंह के साथ पहुंचकर गाड़ी को घर लेकर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

    एक्टर के पास है कई फॉर्च्यूनर

    बता दें, खेसारी लाल यादव के पास इससे पहले कई फॉर्च्यूनर गाड़ी है। अब उनकी इस लिस्ट में ये लग्जरी भी शामिल हो गई है। आपको बता दे खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 14 करोड़ रुपए हैं। कहा जाता है कि एक दौर था जब खेसारी लिट्टी चोखा बेचकर गुजारा किया करते थे। लेकिन, अपनी प्रतिभा और कड़े संघर्ष के बूते एक्टर ने यहां तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की।

    खेसारी का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है

    बहुत कम लोग जानते हैं कि खेसारी का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। खेसारी सात भाई हैं। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली आ गए थे, यहां पर उन्होंने लिट्टी-चोखा बेचने का काम शुरू किया। इसी पैसे से वह अपना घर चलाते थे और लिट्टी-चोखा बेचकर ही उन्होंने अपनी पहली एल्बम के लिए पैसे इकट्ठे किए थे।

    खबरें और भी