यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरी चीयरलीडर और मेरा सिरदर्द भी' बर्थ डे पर Janhvi Kapoor की छोटी बहन खुशी ने की खिंचाई, शेयर की क्यूट फोटो
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। एक्टिंग के अलावा वह अपने फोटोशूट को लेकर भी सुर्खियों में ब ...और पढ़ें

HighLights
- जाह्नवी कपूर का आज है बर्थ डे
- बड़ी बहन को छोटी बहन खुशी ने किया खास अंदाज में विश
- खुशी ने की जाह्नवी की टांग खिंचाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Janhvi Kapoor Birthday: पॉपुलर स्टार किड और बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें डेब्यू मूवी 'धड़क' की आज भी लोग बात करते हैं। ग्लैमरस लाइफ जीने वालीं जाह्नवी पर्सनल लाइफ में अपने परिवार से क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं।
जाह्नवी कपूर का है बर्थ डे
जाह्नवी अक्सर खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और बाकी फैमली मेंबर्स के साथ फोटो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस डैडी बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। आज बी टाउन की यह खूबसूरत अदाकारा अपना 27वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस के इस स्पेशल डे पर उनकी बहन और बेस्ट फ्रेंड जाह्नवी कपूर ने उन्हें विश किया है। खुशी ने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी बड़ी बहन को मजाकिया अंदाज में रोस्ट भी किया है।
खुशी ने शेयर की बचपन की तस्वीरें
जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन के साथ खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं। वह अक्सर उनकी तारीफ भी करती हैं। अपने बहन के स्पेशल डे पर खुशी ने उनके साथ बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जाह्नवी अपनी बहन के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। बचपन की तस्वीरों को शेयर करते हुए खुशी ने एक में लिखा, 'मेरे पसंदीदा ह्यूमन बींग को जन्मदिन की बधाई हो। आई लव यू द मोस्ट।'

खुशी ने दूसरी फोटो भी शेयर की, जिसमें जाह्नवी उन्हें किस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में खुशी ने लिखा, 'मेरी सबसे बड़ी चियरलीडर और सिरदर्द।' इसके साथ उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी बनाई है।

जाह्नवी-खुशी वर्कफ्रंट
कपूर खानदान की इन बहनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो जाह्नवी को उनके फैंस 'देवरा' में देखेंगे। बतौर लीड एक्ट्रेस यह जाह्नवी की साउथ में पहली फिल्म होगी। इसमें उनके हीरो जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) होंगे। वहीं, खुशी कपूर ने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। यह मूवी 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। खुशी कपूर को लेकर चर्चा है कि बड़े पर्दे पर उनकी इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ होगी।