Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी को अपनी तरह नहीं बनाना चाहतीं Kiara Advani, एक्ट्रेस को सताता है इस बात का डर!

    Updated: Mon, 11 May 2026 12:54 PM (GMT+05:30)

    पिछले साल मां बनीं Kiara Advani ने हाल में कहा कि वे अपनी बेटी को खुद के जैसा बिल्कुल नहीं बनाना चाहेंगी। ...और पढ़ें

    कियारा आडवाणी ने बेटी की परवरिश को लेकर कहीं ये बातें

    कियारा आडवाणी ने बेटी की परवरिश को लेकर कहीं ये बातें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछले साल अपनी बेटी साराया (Saraayah) का स्वागत किया था। अब हाल ही में कियारा ने एक बातचीत के दौरान अपनी मां बनने की यात्रा, भावनात्मक चुनौतियों, अपने पति से मिले सहयोग और अपने माता-पिता के बारे में मिली नई समझ के बारे में खुलकर बात की।

    अपनी बेटी को People Pleasure नहीं बनाना चाहतीं कियारा

    कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी दूसरों को खुश करने वाली (people pleaser) बने, क्योंकि घर पर मिलने वाली भावनात्मक सुरक्षा कभी-कभी बच्चों में ऐसे गुण पैदा कर सकती है। माता-पिता बनने के अनुभव ने उन्हें अपने माता-पिता के प्रति एक नया नजरिया भी दिया है।

    kiara (2)

     

    यह भी पढ़ें- Toxic में यश के साथ Bold Scenes हटवाने की खबरों पर भड़कीं कियारा आडवाणी, कहा- 'बिल्कुल बकवास...'

    माता-पिता से होती है तारीफ की उम्मीद

    कियारा ने माना कि स्टारडम हासिल करने के बाद भी, वह आज भी अपने माता-पिता से सराहना (validation) की उम्मीद करती हैं। उन्होंने कहा, 'आज भी, दुनिया से मिलने वाली सराहना एक बात है, लेकिन अपने माता-पिता से मिलने वाली सराहना बिल्कुल अलग होती है। उन्होंने मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं डाला, लेकिन कहीं न कहीं आप हमेशा उन्हें गर्व महसूस कराना चाहते हैं'।

    जब होस्ट ने यह बात कही कि प्यार भरे माहौल में पले-बढ़े बच्चे अक्सर दूसरों को खुश करने वाले बन जाते हैं, तो कियारा ने सहमति जताते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि जब घर में बहुत ज्यादा प्यार और सुरक्षा होती है, तो बच्चे स्वाभाविक रूप से अपने माता-पिता को निराश नहीं करना चाहते। आप उनकी तारीफ और मंजूरी चाहते हैं। लेकिन इस बारे में जागरूक होना भी जरूरी है, क्योंकि कभी-कभी ये आदतें दूसरों को खुश करने की आदत में बदल सकती हैं। मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी दूसरों को खुश करने वाली बने'।

    kiara (3)

    नहीं चाहती कि बेटी उनकी तरह बने

    कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने माना कि उन्हें उम्मीद है कि सारायाह में उनकी तरह दूसरों को खुश करने की आदत न आए। उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि वह मेरी तरह दूसरों को खुश करने वाली बने। लेकिन उससे भी ज्यादा, मैं चाहती हूं कि वह जिज्ञासु, observant, प्यार करने वाली और इतनी कॉन्फिडेंट हो कि वह अपने फैसले खुद ले सके'।

    खबरें और भी

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने 15 जुलाई, 2025 को अपनी बेटी, सारायाह मल्होत्रा का स्वागत किया और 28 नवंबर, 2025 को उसका नाम बताया।

    यह भी पढ़ें- 'मेरी पहचान बदल गई...' Kiara Advani मदरहुड जर्नी को याद कर हुईं इमोशनल, जिंदगी में आए बदलावों पर अब छलका दर्द