टॉक्सिक के बाद चमकी Kiara Advani की किस्मत, हाथ लगा 10 साल पुरानी फ्रेंचाइजी का सीक्वल?
फिल्म टॉक्सिक के बाद अभिनेत्री कियारा आडवाणी का नाम इस वक्त एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
-1788057937988_m.webp)
कियारा आडवाणी की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
टॉक्सिक को लेकर चर्चा में कियारा आडवाणी
इस मूवी के सीक्वल में आ सकती हैं नजर
10 साल पहले आया था मूवी का पहला पार्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म टॉक्सिक को लेकर अभिनेत्री कियारा आडवाणी का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। यश के साथ टॉक्सिक में अपने बोल्ड सीन्स की वजह से वह चर्चा में बनी है। इस बीच भविष्य में आने वाले एक नई फिल्म को लेकर भी कियारा लाइमलाइट में आ गई है।
खबर है कि एक 10 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल के लिए कियारा आडवाणी का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।
इस मूवी में आएंगी नजर
हिंदी सिनेमा में इन दिनों चल रहे सीक्वल और फ्रेंचाइज फिल्मों के चलन में अब साल 2016 में प्रदर्शित हुई फिल्म की एंड का भी शामिल हो चुकी है। करीब 10 साल बाद निर्माता इस फिल्म को की एंड का 2 (Ki & Ka 2) फिल्म के जरिए आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, की एंड का 2 में कहानी मूल फिल्म की कहानी से आगे नहीं बढ़ेगी, बल्कि की और का नाम के पात्रों को ही केंद्र में रखते हुए एक नई कहानी होगी।

यह भी पढ़ें- डबल सेंचुरी के बेहद करीब Yash की टॉक्सिक, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका; छापे करारे नोट
इस फिल्म में नायिका की भूमिका के लिए अभिनेत्री कियारा आडवाणी से संपर्क किया गया है। कियारा ने भी फिल्म में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, अभी तक उन्होंने इस फिल्म को साइन नहीं किया है। वहीं नायक का की भूमिका के लिए अभी उपयुक्त अभिनेता की तलाश की जा रही है।

बता दें कि मूल फिल्म की एंड का में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। नायक के लिए अभिनेता की तलाश के साथ-साथ निर्माता फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर भी काम कर रहे हैं।
अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो इस साल के अंत तक शूटिंग भी शुरू हो सकती है। मूल फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया था, जिसमें स्त्री-पुरुष के पारंपरिक किरदारों को बदलने का एक अनोखा व मजेदार संदेश दिया गया था।
टॉक्सिक की वजह हुई कियारा की आलोचना
दरअसल फिल्म टॉक्सिक में साउथ सुपरस्टार यश के साथ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स देने के वजह से अभिनेत्री कियारा आडवाणी की काफी आलोचना की जा रही है। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं।
