विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर आया Toxic का तूफान, दूसरे ही दिन यश की फिल्म ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Updated: Thu, 27 Aug 2026 10:01 PM (IST)

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, जानिए दूसरे दिन की कमाई।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश (Yash) अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। एडवांस बुकिंग बहुत जबरदस्त थी और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की।

कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अभिनीत इस फिल्म ने भारत में पहले दिन सभी भाषाओं में 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं दुनियाभर में इसने 140.75 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, दूसरे दिन 'टॉक्सिक' की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।

Toxic (2)

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड्स के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक 19.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 120.83 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, अगर रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रही तो कमाई और भी बढ़ सकती है।

हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा की कमाई

फिल्म को सबसे अधिक फायदा हिंदी बेल्ट से हुआ है जहां इसने 12.75 करोड़ रुपये कमाई। कन्नड़ में इसने 4.84 करोड़, मलयालम में 27 लाख, तमिल में 67 लाख और तेलुगु में 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं शुक्रवार को रक्षाबंधन है और ये लंबा वीकेंड है तो इस हिसाब से फिल्म को तगड़ा उछाल मिल सकता है।

Toxic

कितना है फिल्म का बजट?

फिल्म निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर टॉक्सिक के बजट की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। बजट को देखते हुए फिल्म की ओपनिंग शानदार रही। लेकिन यश अभिनीत इस फिल्म को आने वाले दिनों में, खासकर शनिवार और रविवार को, अच्छा कलेक्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें- 'मैं लिखती कुछ हूं, शूट कुछ और करती हूं...' Yash की टॉक्सिक के बीच डायरेक्टर गीतू मोहनदास का पुराना वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- 'हमजा' पर भारी पड़ गया 'राया', वर्ल्डवाइड Toxic की बमफाड़ कमाई, पहले दिन रचा इतिहास