'हमजा' पर भारी पड़ गया 'राया', वर्ल्डवाइड Toxic की बमफाड़ कमाई, पहले दिन रचा इतिहास
साउथ सुपरस्टार यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक ने रिलीज के पहले दिन ग्लोबली धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है।

टॉक्सिक कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
पहले दिन टॉक्सिक ने उड़ाया गर्दा
दुनियाभर में टॉक्सिक की बंपर कमाई
यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद साउथ सुपरस्टार यश (Yash) अपनी लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक के जरिए वापसी कर चुके हैं। कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे कई फिल्मी सितारों से सजी टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।
रिलीज के पहले दिन कमाई के मामले में टॉक्सिक (Toxic) ने सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी धुआंधार तरीके से नोट छापे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्लोबली टॉक्सिक ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
दुनिया हिलाने आ गया राया
निर्देशक गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक में यश ने राया का किरदार निभाया है। इस वजह से राया अब अपने स्वैग से दुनिया हिलाने आ गया है। जिस तरह से टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग चली, उसको मद्देनजर रखते हुए ये अंदाजा पहले ही लग गया था कि कमाई के मामले में ये फिल्म गर्दा उड़ाएगी और अब ऐसा होता हुआ भी नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Toxic की दस्तक से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन 100 करोड़ के पहुंची पार; Dhurandhar 2 के लिए बनी काल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले दिन यश की टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही टॉक्सिक यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म भी बन गई है। इसके साथ ही अपनी ऐतिहासिक कमाई के दम पर हर तरफ टॉक्सिक का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।

जिस तरह से रिलीज के पहले दिन टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ने ग्लोबली बमफाड़ कलेक्शन करके दिखाया है, उससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में ये मूवी कमाई के मामले और अधिक तबाही मचाती हुई नजर आएगी। हालांकि, एक यश की इस फिल्म को लेकर चिंताजनक ये रहा है कि क्रिटिक्स की तरफ से इसे मिले-जुले रिव्यू मिले हैं।
टॉक्सिक ने तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने इस साल रिलीज के पहले दिन 145 करोड़ के कारोबार का रिकॉर्ड बनाया था, जो अब यश की टॉक्सिक के आने से टूट गया है। वर्ल्डवाइड 150 करोड़ की कमाई के साथ अब टॉक्सिक 2026 की ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।
