विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toxic की दस्तक से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन 100 करोड़ के पहुंची पार; Dhurandhar 2 के लिए बनी काल

Updated: Wed, 26 Aug 2026 10:54 PM (IST)

यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म टॉक्सिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर मेकर्स को ...और पढ़ें

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-1/ फोटो- Instagram

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-1/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. टॉक्सिक ने पहले ही 100 करोड़ से ज्यादा की कर ली कमाई

  2. 'धुरंधर' के बाद टूटने वाला है धुरंधर 2 का रिकॉर्ड 

  3. विदेशों में भी सफलता का परचम लहरा रही है मूवी 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 26 अगस्त 2026  को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' को समीक्षकों की तो आलोचनाएं झेलनी पड़ी, लेकिन दर्शकों ने पहले ही दिन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को स्वीकार कर लिया है। दिन में हमने आपको यह बताया था कि चंद घंटों के अंदर कैसे टॉक्सिक ने 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस के सिंहासन से हटाते हुए 48 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

अब ओणम के मौके पर थिएटर्स में आई टॉक्सिक के पूरे दिन की कमाई सामने आ चुकी है, जो सभी को शॉक्ड करने वाली है, क्योंकि पहले ही यश की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा उड़ाया है कि धुरंधर 2 पर भी अब मुसीबत के बादल मंडराने लगे हैं। पहले दिन फिल्म की कुल कितनी कमाई हुई है,नीचे डिटेल में देखें आंकड़े।

टॉक्सिक पर पहले दिन जमकर हुई नोटों की बारिश

टॉक्सिक का जिस तरह का बज था, उससे यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 80 से 100 करोड़ के बीच का खाता खोलेगी। फिल्म फैंस की इस उम्मीद पर खरी उतरी है, क्योंकि मूवी ने काफी अच्छी ओपनिंग ली है। नीचे देखें सभी मूवीज के आंकडे़ें।

Screenshot 2026-08-25 233017

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉक्सिक ने बुधवार को पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 101.10 करोड़ तक का किया है। यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 140.75 करोड़ तक का हुआ है। यह मूवी का अर्ली कलेक्शन है। इस फिल्म ने किस भाषा में कितने करोड़ का कलेक्शन किया, नीचे देखें डिटेल्स।

टॉक्सिक का सभी भाषाओं में कलेक्शन 

  • हिंदी - 55 करोड़ 
  • कन्नड़- 23.30 करोड़ 
  • मलयालम- 1.30 करोड़ 
  • तमिल- 5.50 करोड़ 
  • तेलुगु- 16 करोड़

धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए 2 करोड़

टॉक्सिक रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' को तो पहले ही धूल चटा चुकी है। अब मूवी अगर सुबह तक 102 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेती है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का ओपनिंग डे कमाई का रिकॉर्ड टूट जाएगा। धुरंधर 2 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

Screenshot 2026-08-26 224838

यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म का रिस्पांस सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छा है। मूवी ने पहले दिन ओवरसीज मार्केट में 20 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को भारत में कुल 24,514 शोज मिले है।

यह भी पढ़ें- 'फिर से धुरंधर देख रहा...' क्या Ram Gopal Verma ने यश की टॉक्सिक पर किया कटाक्ष? कहानी देख चकराया लोगों का माथा

यह भी पढ़ें- Toxic ने कुछ ही घंटों के अंदर छीना Dhurandhar का सिंहासन, पहले दिन ही तोड़ दिया सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड