विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toxic ने कुछ ही घंटों के अंदर छीना Dhurandhar का सिंहासन, पहले दिन ही तोड़ दिया सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड

Updated: Wed, 26 Aug 2026 03:31 PM (IST)

टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देते ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का ...और पढ़ें

टॉक्सिक ने तोड़ दिया धुरंधर 2 का ओपनिंग डे रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

टॉक्सिक ने तोड़ दिया धुरंधर 2 का ओपनिंग डे रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram


HighLights

  1. टॉक्सिक ने कुछ ही घंटों में तोड़ दिया धुरंधर का ओपनिंग डे कलेक्शन

  2. रणवीर सिंह की फिल्म से 20 करोड़ आगे निकली यश की टॉक्सिक

  3. नेगेटिव रिव्यू भी कम नहीं कर पा रहे हैं यश की टॉक्सिक का क्रेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ से निकलकर पैन इंडिया में धूम मचाने वाले यश की टॉक्सिक (Toxic Movie) 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज की गई है। फिल्म को समीक्षकों से तो मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शक मूवी को लेकर कितने क्रेजी हैं, इस बात का अंदाजा आपको मूवी की चंद घंटों की कमाई से हो जाएगा।

यश की टॉक्सिक ने सिर्फ मॉर्निंग और डे शोज की कमाई के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। फिल्म ने 8 घंटे के अंदर कितने करोड़ रुपए कमाकर धुरंधर का पहले दिन का रिकॉर्ड ब्रेक किया। नीचे डिटेल में देखें आंकड़े।

टॉक्सिक ने पहले ही दिन खत्म किया धुरंधर का खेल

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' को ओणम और ईद की छुट्टी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया है, जिसका पूरा फायदा मूवी को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने पहले ही दिन कुछ ही घंटों के अंदर भारत में 48.53 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

हिंदी भाषा में जहां ये फिल्म कुछ ही घंटों में 23 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है, तो वहीं कन्नड़ वर्जन भी ज्यादा पीछे नहीं रहा। मूवी ने कन्नड़ भाषा में अभी तक 10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस शानदार कमाई के साथ ही फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिया है।

Screenshot 2026-08-26 152653

धुरंधर ने पहले दिन कमाए थे इतने करोड़ रुपए

रणवीर सिंह की दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 1300 करोड़ का किया था और 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी। हालांकि, पहले दिन धुरंधर ने 28 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। धुरंधर 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन के इस रिकॉर्ड तो टॉक्सिक ने तोड़ दिया है। टॉक्सिक ने अभी तक धुरंधर के कलेक्शन से 20 करोड़ ऊपर कुछ ही घंटों में कमा लिए हैं।

Screenshot 2026-08-26 152744

यश की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म फुल डे कितने करोड़ की कमाई करती है और कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटते हैं। इसका फैसला शाम तक हो जाएगा। वैसे उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 80 से 100 करोड़ पहले दिन बिजनेस करेगी। मूवी को हिंदी के अलावा तमिल-तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Toxic Movie Review: खून-खराबा, भरपूर एक्शन और यश का स्वैग; क्या 'टॉक्सिक' की कहानी में है दम? पढ़िए रिव्यू

यह भी पढ़ें- Toxic की रिलीज के बीच ओटीटी पर छाई Yash की फिल्म, 8 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर निकली Most Rewatch