Toxic की रिलीज के बीच ओटीटी पर छाई Yash की फिल्म, 8 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर निकली Most Rewatch
साउथ सुपरस्टार यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक की रिलीज के बीच एक पुरानी फिल्म ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है।
-1787735835172_m.webp)
यश की पुरानी फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
ओटीटी पर छाई यश की पुरानी फिल्म
धड़ल्ले से देखी जा रही है क्राइम थ्रिलर
आज से रिलीज हुई यश की टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता यश (Yash) की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बहुचर्चित फिल्म के तौर पर टॉक्सिक की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस बीच ओटीटी पर यश की एक आठ साल पुरानी फिल्म गर्दा उड़ा रही है।
अभिनेता की यह क्राइम थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूदा समय में मोस्ट रीवॉच बन गई है। आइए जानते हैं यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
ओटीटी पर छाई यश की पुरानी फिल्म
टॉक्सिक (Toxic) की रिलीज को लेकर यश का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। थिएटर्स में इस मूवी को देखने के लिए फैंस की लंबी कतार देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ तो ओटीटी पर यश की एक पुरानी फिल्म ने कब्जा जमा लिया है और सबसे ज्यादा बार देखी जाने वाली मूवी बन गई है। जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात हो रही है, उसका नाम केजीएफ चैप्टर-1 (KFG Chapter One) है।
यह भी पढ़ें- 'स्पॉयलर बताकर मजा किरकिरा...', Toxic के सीन्स रिकॉर्ड करने वालों के लिए Yash का खास मैसेज

जी हां साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली केजीएफ चैप्टर वन फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर मोस्ट रीवॉच मूवी बन गई है। पिछले 8 सालों से ओटीटी पर यश की इस मूवी को धड़ल्ले से देखा जा रहा है। प्राइम वीडियो पर केजीएफ को सर्च करने पर आपको इस मामले की जानकारी मिल जाएगी।

इसके अलावा केजीएफ चैप्टर 2 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जो प्राइम वीडियो पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाली फिल्म है। मालूम हो कि केजीएफ पार्ट-1 ने कमर्शियल तौर पर अपार सफलता हासिल की थी और 80 करोड़ के बजट में बनने वाली मूवी ने 8 साल पहले 250 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। जिससे ये ब्लॉकबस्टर बनी।
शुरू हुआ रॉकी भाई का एरा
केजीएफ चैप्टर वन ही वह फिल्म थी, जिसने यश को रॉकी भाई की नई पहचान दिलाई। इस फ्रेंचाइजी की दोनों मूवीज ने सही मायनों में यश को रॉकिंग स्टार बनाया और आज टॉक्सिक को लेकर ऑडियंस में जो क्रेज नजर आ रहा है, वह केजीएफ की ही देन है।
