Toxic की रिलीज से पहले आई Awarapan 2 की सुनामी, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म का कब्जा
अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने सोमवार को ग्लोबली कमाई के मामले में हार नहीं मानी है।

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
हार मानने को तैयार नहीं आवारापन 2
मंगलवार को ग्लोबली छापे इतने करोड़
टॉक्सिक की रिलीज से पहले आखिरी दांव
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता इमरान हाशमी की कमबैक फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में अंतिम समय गुजार रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में ही आवारापन 2 के लिए ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि आज से साउथ सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म टॉक्सिक को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है और टॉक्सिक के आने से आवारापन 2 की स्क्रीन्स में कटौती आएगी।
इससे पहले आवारापन 2 ने कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा है और टॉक्सिक के आने से पहले वर्ल्डवाइड बंपर कमाई करके दिखाई है। आइए मामले को थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं-
आवारापन 2 ने वर्ल्डवाइड की बंपर कमाई
मंगलवार का दिन आवारापन 2 के लिए बेहद खास रहा। कमाई के लिहाज से इमरान हाशमी की इस मूवी को रिलीज के 12वें दिन अपनी छाप छोड़नी थी और ये काम मूवी ने बखूबी करके दिखाया है। यश की टॉक्सिक के आने से पहले वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आवारापन 2 ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाजा है।
यह भी पढ़ें- संडे के बाद भी Awarapan 2 ने नहीं मानी हार, मंडे को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर वसूली मोटी रकम

इसके अंदाजा आप फिल्म के 12वें दिन के बिजनेस से आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे मंगलवार को आवारापन 2 ने ग्लोबली 6 करोड़ का कारोबार किया है, जो वीक डे के लिहाज से फिल्म के लिए कमाई का एक अच्छा आंकड़ा है। इसके साथ ही अब आवारापन 2 ने पूरी दुनिया में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और कामयाबी का एक नया इतिहास लिख दिया है।

ये पहला मौका है, जब इमरान हाशमी की किसी सोलो मूवी ने ग्लोबली 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। इसके साथ ही अब आवारापन 2 इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप-10 हिंदी फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। इससे पहले धुरंधर 2, बॉर्डर 2, भूत बंगला, टोटल धमाल जैसी फिल्में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ या उससे अधिक का कारोबार करने में सफल रही हैं।
टॉक्सिक के आने पड़ेगा असर
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक की रिलीज के बाद यकीनन तौर पर इमरान हाशमी की आवारापन 2 की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बड़े लेवल पर साउथ की इस मूवी को रिलीज किया जा रहा है, जिसके चलते कमाई के मामले में आवारापन 2 पिछड़ती हुई नजर आ सकती है।
