Gunmaaster G9 Teaser: महादेव की भक्ति और इश्क में तबाही... 'आवारापन 2' के बाद इमरान का नया धमाका; धांसू है टीजर
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की नई फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster g9) का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वो मोहब्बत की जंग में लड़ते दिख रहे हैं।

धांसू है इमरान की गनमास्टर जी9 का टीजर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अभिनेता इमरान हाशमी की गूंज देखने को मिल रही है। फिल्म 'आवारापन 2' से इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मिल गई है।
अब इसी बीच इमरान की अगली फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) का धांसू टीजर सामने आ गया है और इस बार इमरान मोहब्बत की जंग में हर हद पार करने को तैयार हैं।
रिलीज हुआ 'गनमास्टर जी9' का टीजर
फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की सफलता के बाद इमरान हाशमी अब अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9 Teaser) में इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं और इसी बीच हाल ही में फिल्म का धांसू टीजर सामने आ गया है। टीजर की शुरूआत में ही दिखाया गया है कि कैसे इमरान हाशमी दुश्मनों से लोहा लेते दिख रहे हैं।

इसके बाद एक डायलॉग आता है, जिसमें वो ये कहते हुए दिख रहे हैं कि, 'मेरे जिस्म के टुकड़े कर, या इसे गिद्धों को खिला... पर महादेव से विनती है कि जबतक मैं अपने इश्क की दहलीज तक ना पहुंच जाऊं, मेरी सांसें मत लेना'। अब इस धांसू डायलॉग के बाद फिर ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) लड़ते और जंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कब आएगी फिल्म ?
वहीं टीजर के आखिर में हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) का म्यूजिक भी सुनाई दिया है। 'अफसाना' (Afsana Song) गाने की एक आवाज इसमें सुनाई दी है, जिसने फैंस को एक नया तोहफा दिया है। आपको बता दें कि फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से बज है।

वहीं फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट भी टीजर के साथ आउट हुई है। फिल्म साल के आखिर में यानि 27 नवंबर को 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट ने बनाया है और इसे आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) नजर आएंगीं। जेनेलिया और इमरान की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। वहीं इसके अलावा फिल्म में अपारशक्ति खुराना नजर आएंगें, जो कि विलेन के किरदार में होंगे।
