दशहरे पर बंदूक से दहशत फैलाएंगे इमरान हाशमी, Gunmaaster G9 की रिलीज डेट हुई लॉक
अभिनेता इमरान हाशमी की अगली फिल्म गनमास्टर जी9 की रिलीज डेट को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।

इमरान की गनमास्टर जी9 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इमरान हाशमी की अगली फिल्म गनमास्टर जी9
गनमास्टर जी9 की रिलीज डेट पर आया अपडेट
दशहरे पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें इमरान हाशमी का नाम भी शामिल होगा। लंबे समय से इमरान का नाम फिल्म गनमास्टर जी9 को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसके निर्माता दीपक मुकुट हैं। इमरान की इस मूवी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच मेकर्स की तरफ से गनमास्टर जी9 की रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी साझा की गई है, जिसे जानकार सिनेप्रेमियों के चेहरे खिल जाएंगे। आइए जानते हैं कि इमरान हाशमी स्टारर गनमास्टर जी9 को थिएटर्स में कब रिलीज किया जा सकता है।
दशहरे पर रिलीज होगी गनमास्टर जी9
फिल्म निर्माता दीपक मुकुट ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि उनकी आने वाली फिल्म गनमास्टर G9 को इस साल दशहरे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाार मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 से बाहर होने पर Mohit Suri ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इमरान हाशमी संग बिना कुछ सोचे समझे...'
-1778670131239.jpg)
मुकुट ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में बताया- 16 अक्तूबर 2026 को गनमास्टर G9 को थिएटर्स में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। उस दौरान अगले तीन हफ्तों तक कोई और फिल्म रिलीज के लिए तय नहीं है। जिससे हमें फायदा मिल सकता है।

ऐसे में अगर गनमास्टर G9 सच में दशहरे के फेस्टिव सीजन में बड़े पर्दे पर एंट्री मारती है तो कमर्शियल तौर पर इसे बड़ा लाभ होगा। अक्सर देखा जाता है कि फेस्टिव सीजन में होने वाली छुट्टियों में बारी तादाद में दर्शक सिनेमाघरों का रुख करते हैं, जिससे फिल्मों की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है, बशर्ते फिल्म की कहानी दमदार हो और वह ऑडियंस के दिल को छू जाए।
क्या होगी गनमास्टर जी9 की कहानी
कुछ समय पहले इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 का टीजर रिलीज किया गया था। जिससे ये साफ हो गया था कि ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें क्राइम जॉनर को वरीयता दी गई है। अभिनेता के हाथों में पिस्तौल ने इस ओर इशारा किया था कि मूवी में गोलीबारी भी खूब दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है कि गनमास्टर जी9 में इमरान हाशमी स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसके बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
