Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Awarapan 2 से बाहर होने पर Mohit Suri ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इमरान हाशमी संग बिना कुछ सोचे समझे...'

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 09:17 AM (IST)

    इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का निर्देशन मोहित सूरी नहीं कर रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर ने फिल्म से बाहर होने पर अपना रिएक्शन दिया ...और पढ़ें

    आवारापन 2 को लेकर क्या बोले मोहित सूरी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    आवारापन 2 को लेकर क्या बोले मोहित सूरी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मकार मोहित सूरी (Mohit Suri) और अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने एक साथ करीब आठ फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' (Awarapan) भी थी।

    अब फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने अपने प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म की सीक्वल 'आवारापन 2' (Awarapan 2) बनाई है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज किया जाना है।

    क्यों 'आवारापन 2' से बाहर हुए मोहित सूरी?

    ओरिजिनल फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने एक हालिया इंटरव्यू में सीक्वल से बाहर होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एनडीटीवी के साथ बातचीत में मोहित सूरी ने बताया कि क्यों वह 'आवारापन 2' का निर्देशन नहीं कर रहे हैं। फिल्ममेकर ने कहा, "मुझसे पहले इस निर्देशन को लेकर कभी पूछा ही नहीं गया था। यही बात है। ऐसी बात नहीं है कि वो मेरे साथ काम करना चाहते थे।"

    इमरान हाशमी संग काम करने पर बोले मोहित सूरी

    मोहित सूरी ने यह भी कहा कि वह इमरान हाशनी के साथ बिना सोचे समझे भी काम करने के लिए तैयार हो जाते। फिल्ममेकर ने कहा, "मैं तो इमरान के साथ बिना कुछ सोचे समझे भी काम करने के लिए तैयार हूं। मैं उनके साथ आठ फिल्में कर चुका हूं। वह मुझे बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए मुझे उन्हें एक बहुत दमदार रोल देना होगा। मैं उन्हें ऐसा कोई भी रोल करने के लिए नहीं कह सकता हूं। मुझे लगता है कि हम दोनों का साथ काम करना, उनसे ज्यादा मेरे लिए फायदे की बात होगी।"

    यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम वाली डिबेट में कूदे मोहित सूरी, कहा- 'इमरान ने तो 24 घंटे...'

    Mohit Suri

    Mohit Suri with Emraan Hashmi and Shriya Saran at Awarapan set- IMDb

    मोहित सूरी की 'सैयारा' रही सुपरहिट

    आखिरी बार मोहित सूरी ने फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में उन्होंने न्यूकमर अनीत पड्डा और अहान पांडे को कास्ट किया। फिल्म और उसके गाने दोनों ही सुपरहिट हुए और एक बार फिर मोहित सूरी ने अपनी रोमांटिक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर शासन किया। ऐसी चर्चा है कि मोहित फिर से अहान और अनीत के साथ एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Saiyaara के बाद एक और रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे मोहित सूरी, इस पॉपुलर जोड़ी को करेंगे कास्ट?