बॉक्स ऑफिस पर Sunny Deol से टकराएंगे इमरान हाशमी, स्वतंत्रता दिवस पर होगा महाक्लैश?
इस साल स्वतंत्रता दिवस सिनेमा के लिए खास होने वाला है क्योंकि दो बॉलीवुड एक्टर्स जिनका जॉनर एक दूसरे से बिल्कुल अलग है, बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाले हैं। ...और पढ़ें

सनी देओल से होगी इमरान हाशमी की टक्कर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की लाहौर 1947 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉर्डर 2 के बाद दर्शक सनी के जोश को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस बीच एक और खबर आपको एक्साइट कर सकती है वो ये है कि इमरान हाशमी की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से टक्कर ले सकते हैं।
सनी देओल से टकराएंगे इमरान हाशमी
'आवारापन 2' (Awarapan 2), जिसमें इमरान हाशमी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं, इस महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसकी रिलीज टाल दी गई है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक नई तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अब इस साल स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के वीकेंड पर सिनेमाघरों में आ सकती है।
-1775216127464.jpg)
यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने शेयर की 'Ramayana' की पहली झलक, एक्टर का पोस्ट देखकर क्यों टूटा फैंस का दिल?
स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर जंग
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने रिलीज के लिए कई तारीखों पर विचार करने के बाद, अगस्त के बीच का समय चुना है, जो कि बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है।
'लाहौर 1947' से टकराएगी 'आवारापन 2'
अगर रिलीज का यह प्लान पक्का हो जाता है, तो 'आवारापन 2' (Awarapan 2) को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
-1775216136309.jpg)
लाहौर 1947 के बारे में
राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, क्योंकि इसके जरिए लगभग तीन दशकों बाद देओल और संतोषी की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। इस जोड़ी ने पहले 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी हिट फिल्में दी हैं।
खबरें और भी
फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह शामिल हैं। इस फिल्म से प्रीति जिंटा सालों बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
चूंकि दोनों ही फिल्मों को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है, इसलिए इन दोनों के बीच होने वाली संभावित टक्कर बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त जंग का मैदान तैयार कर सकती है। जहां एक तरफ इमरान हाशमी के फैन्स उन्हें एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सनी देओल के दर्शक भी उन्हें एक दमदार और बड़े पैमाने पर बनी फिल्म में देखने के लिए उतने ही उत्साहित हैं।