Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranbir Kapoor 'श्रीराम' तो यश बनेंगे 'रावण', 4000 करोड़ की Ramayana में कौन निभा रहा है क्या किरदार?

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 06:27 PM (IST)

    नितेश तिवारी की रामायण में कई सितारे नजर आने वाले हैं। एक तरफ जहां रणबीर कपूर 'श्रीराम' बने हैं, तो वहीं सनी देओल 'महाबलि हनुमान'। फिल्म में कौन सा एक ...और पढ़ें

    रामायण में किस सितारे ने निभाया कौन सा किरदार/ फोटो- Instagram

    रामायण में किस सितारे ने निभाया कौन सा किरदार/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी नितेश तिवारी की इस फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

    हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज किया, जिसमें रणबीर कपूर का 'श्रीराम' अवतार देखने को मिला। फिल्म में यश से लेकर रवि दुबे तक की छोटी-छोटी झलकियों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। नितेश तिवारी की 'रामायण' में कुल कितने सितारे हैं और किसने क्या किरदार अदा किया है? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

    'रामायण: पार्ट 1' की मुख्य स्टार कास्ट

    रणबीर कपूर (श्रीराम): नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर ने 'श्रीराम' की भूमिका निभाई है। टीजर में उनके अयोध्या से लेकर वनवास तक की छोटी-छोटी झलकियां फैंस को देखने को मिलीं।

    यश (रावण): कन्नड़ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश फिल्म में दशानन रावण की भूमिका अदा कर रहे हैं। टीजर में उनकी एक झलक दिखाई गई है। उनका पहला लुक सामने आते ही फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने शेयर की 'Ramayana' की पहली झलक, एक्टर का पोस्ट देखकर क्यों टूटा फैंस का दिल?

    साई पल्लवी (माता सीता): साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा साई पल्लवी की सादगी फैंस को काफी पसंद आती है। नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर के अपोजिट 'माता सीता' के किरदार में साई पल्लवी को कास्ट किया है।

    रवि दुबे (लक्ष्मण): रवि दुबे टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। वह ओटीटी पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर चुके हैं। अब रवि जल्द ही फिल्म में श्रीराम के छोटे भाई 'लक्ष्मण' की भूमिका में नजर आएंगे।

    सनी देओल (हनुमान): सनी देओल को 'महाबली हनुमान' की भूमिका में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। टीजर में उनकी पहली झलक नहीं दिखाई गई, लेकिन फैंस को यह पक्का यकीन है कि वह अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे।

    खबरें और भी

    अरुण गोविल (राजा दशरथ): रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में 'श्रीराम' की ऐतिहासिक भूमिका निभा चुके अरुण गोविल अब इस फिल्म में रणबीर कपूर के ऑनस्क्रीन पिता यानी 'राजा दशरथ' की भूमिका में दिखेंगे।

    लारा दत्ता (कैकेयी): 2000 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस लारा दत्ता एक लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। अब वह 'रामायण' में 'कैकेयी' का किरदार निभा रही हैं, जो राजा दशरथ की सबसे छोटी रानी थीं।

    इंदिरा कृष्णन (कौशल्या): अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन भी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का हिस्सा हैं। वह मूवी में रणबीर कपूर की ऑनस्क्रीन माता 'कौशल्या' का किरदार अदा कर रही हैं, जो राजा दशरथ की सबसे बड़ी रानी थीं।

    काजल अग्रवाल (मंदोदरी): फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी 'रामायण' का हिस्सा हैं। वह फिल्म में रावण की पत्नी 'मंदोदरी' की भूमिका निभा रही हैं।

    रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा): रकुल प्रीत सिंह भी नमित मल्होत्रा की इस बिग बजट फिल्म का हिस्सा हैं। वह फिल्म में दशानन रावण की बहन 'शूर्पणखा' की भूमिका अदा कर रही हैं।

    शीबा चड्ढा (मंथरा): शीबा चड्ढा एक अनुभवी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 1998 में शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'बधाई हो', 'गली बॉय' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कई फिल्मों में दिखाई दीं। शीबा चड्ढा जल्द ही फिल्म में 'मंथरा' का किरदार अदा करती दिखेंगी।

    ये सितारे भी होंगे नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा

    IMDb की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में इन मुख्य कलाकारों के अलावा कई और शानदार चेहरे सपोर्टिंग रोल्स में नजर आएंगे जिसमें अभिनेता सत्येन चतुर्वेदी 'सुमंत्र' (महाराज दशरथ के विश्वासपात्र मंत्री और सारथी), सुरभि दास 'उर्मिला' कुणाल कपूर 'इंद्र देव',  फैसल मलिक 'कुंभकर्ण', सुहैल नय्यर 'सुग्रीव' विवेक ओबेरॉय, 'विद्युतजिह्व' शोभना 'कैकसी' (रावण की माता) की भूमिका में दिखाई देंगे। 

    WhatsApp Image 2026-04-02 at 9.50.59 AM (1)

    मल्टी स्टारर फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगा। हालांकि, दीवाली 8 नवंबर की है, ऐसे में यह फिल्म 6 को मेकर्स रिलीज कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- '7 साल की मेहनत,' Ramayana के टीजर लॉन्च पर इमोशनल हुए डायरेक्टर नितेश तिवारी