Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '7 साल की मेहनत,' Ramayana के टीजर लॉन्च पर इमोशनल हुए डायरेक्टर नितेश तिवारी

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक टीजर लॉन्च आज मुंबई में रखा गया। इस खास इवेंट पर फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी भावुक होते हुए नजर आए। ...और पढ़ें

    भावुक हुए नितेश तिवारी (फोटो क्रेडिट- मिड डे)

    भावुक हुए नितेश तिवारी (फोटो क्रेडिट- मिड डे)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर की अगली फिल्म रामायण पार्ट-1 का लेटेस्ट टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं और मुंबई में टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान वह निर्माता नमित मल्होत्रा संग मौजूद रहे। 

    इस बीच अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण के टीजर लॉन्च मौके पर निर्देशक नितेश तिवारी इमोशनल होते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस फिल्म की तैयारी में वह पिछले सात सालों से लगे हुए हैं। आइए जानते हैं कि रामायण को लेकर नितेश ने और क्या-क्या कहा है। 

    रामायण पर बोले नितेश तिवारी

    मुंबई में आजोयित रामायण टीजर लॉन्च पर नितेश तिवारी ने फिल्म के पीछे की मेहनत और संघर्ष पर खुलकर बात की। इस इवेंट के दौरान जब नितेश से इस मूवी के बारे में पूछा गया तो रामायण के बारे में बात करते हुए, वह भावुक होते हुए नजर आए। उनका गला बार-बार रुंध रहा था। अपने इमोशन पर कंट्रोल करते हुए नितेश ने कहा- 

    यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana को टक्कर देगी एक और 'रामायण', इस दिन थिएटर्स में गूंजेगा 'जय श्री राम' का नारा

    इस पल तक पहुंचने में मुझे सात साल लगे हैं। फिल्म बनाना एक बहुत ही अनोखे अंदाज और अकेला वाला काम है। इन सात सालों में हर वक्त, मैंने इस पल की कल्पना की है और सोचा है कि आप सब का रिएक्शन क्या होगा। आज आप लोगों की प्रतिक्रिया देखकर मुझे लग रहा है कि उन सात सालों की मेहनत वाकई सफल हुई है। सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि इसके पीछे बहुत सारे लोगों की बहुत ज्यादा कठिन मेहनत लगी है। 

    इस तरह से नितेश तिवारी ने अपनी अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर दिल की बात कही है। बता दें कि नितेश की रामायण फिल्म को दो भागों में पेश किया जाएगा। जिसका पहला भाग रामायण पार्ट-1 दीवाली 2026 पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगा, जबकि रामायण पार्ट-2 को 2027 में दीवाली के ही अवसर पर थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

    नितेश तिवारी की कल्ट फिल्में

    बतौर डायरेक्टर लंबे समय से नितेश तिवारी हिंदी सिनेमा जगत में एक्टिव हैं। इस दौरान नितेश ने कई शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी कुछ पॉपुलर मूवीज इस प्रकार हैं-

    खबरें और भी

    • भूतनाथ रिटर्न्स

    • चिल्लर पार्टी

    • दंगल

    • छिछोरे

    बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत स्टारर छिछोरे के बाद से नितेश तिवारी रामायण की मेकिंग पर काम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'हर कोई मणिरत्नम नहीं...' Ramayana के टीजर रिलीज के बाद फैंस ने की Ponniyin Selvan फिल्मों से इसकी तुलना