Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर की Ramayana को टक्कर देगी एक और 'रामायण', इस दिन थिएटर्स में गूंजेगा 'जय श्री राम' का नारा

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 02:38 PM (IST)

    रणबीर कपूर स्टारर रामायण के टीजर रिलीज के बीच महाकाव्य रामायण पर बनने वाली एक और माइथोलॉजिकल फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

    रामायण पर बनेगी एक और फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रामायण पर बनेगी एक और फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रामायण पर बन रही है एक और फिल्म

    2. रणबीर कपूर की फिल्म को देगी टक्कर

    3. इस दिन बड़े पर्दे पर की जाएगी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। हर तरफ रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म की चर्चा जोर शोर से चल रही है। इस बीच महाकाव्य रामायण पर आधारित एक और फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है, जिसका टाइटल वाल्मिकी रामायण है। 

    माना जा रहा है कि वाल्मिकी रामायण सुपरस्टार रणबीर की रामायण को टक्कर देती हुई नजर आती है। आइए जानते हैं कि वाल्मिकी रामायण को सिनेमाघरों में कब रिलीज किया जाएगा। 

    वाल्मिकी रामायण की रिलीज डेट की हुई घोषणा

    भगवान राम की जीवन गाथा लंबे अरसे सिनेमा पेश करता आ रहा है। जिसमें फिल्में, टीवी सीरियल और वेब सीरीज भी शामिल रहीं। अब इस मामले में रणबीर कपूर की रामायण और वाल्मिकी रामायण का नाम भी जुड़ गया है। हनुमान जन्मोत्सव के खास अवसर पर वाल्मिकी रामायण के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट और फर्स्ट लुक पोस्टर को रिलीज किया है, जिसे फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। 

    यह भी पढ़ें- 'आदिपुरुष' से कैसे अलग है Ramayana? रणबीर कपूर की फिल्म से जुड़ीं 5 खास बातें

    valmikiramayana

    बात की जाए वाल्मिकी रामायण की तो कुछ समय पहले इस मूवी का आधिकारिक एलान किया गया। इस माइथोलॉजिकल फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी भावना दत्ता तलवार के हाथों में है। गौर किया जाए फिल्म की रिलीज डेट की तरफ 2 अक्टूबर 2026 को राम नवमी और गांधी जयंती के खास मौके पर इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    दीवाली पर रणबीर की रामायण

    ऐसे में रणबीर कपूर की 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली रामायण से पहले आपको बड़े पर्दे पर वाल्मिकी रामायण देखने को मिल जाएगी और थिएटर्स में जय श्री राम का नारा गूंजता हुआ भी नजर आएगा। बता दें कि रणबीर की रामायण पार्ट-1 दीवाली 2026 पर रिलीज होगी। इस बॉलीवुड फिल्म के लेटेस्ट टीजर को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- ऑस्कर की तैयारी में रणबीर कपूर की Ramayana, 4000 करोड़ की फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर रचेगी इतिहास?

    खबरें और भी