विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'फिर से धुरंधर देख रहा...' क्या Ram Gopal Verma ने यश की टॉक्सिक पर किया कटाक्ष? कहानी देख चकराया लोगों का माथा

Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:53 PM (IST)

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज के बाद राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर' को दोबारा देखने का ट्वीट किया।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर योजना के मुताबिक सब कुछ होता, तो इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिलती।

दोनों फिल्मों का होने वाला था क्लैश

गीतू मोहनदास की यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups ) को पहले 19 मार्च को रिलीज होना था, उसी दिन आदित्य धर की रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) भी रिलीज होने वाली थी।

Toxic

हालांकि, बाद में किन्हीं वजहों से इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया और यश की टॉक्सिक ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसे कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी सहित 6 भाषाओं में रिलीज किया गया।

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म पर कसा तंज

फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलीं। अब ऐसा लग रहा है फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा, जिन्होंने 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की थी ने 'टॉक्सिक' पर कटाक्ष किया है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

बुधवार शाम को आरजीवी ने अपने X पर एक सिंपल सा पोस्ट लिखा लेकिन उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इशारों-इशारों में टॉक्सिक पर कमेंट कर रहे थे। उन्होंने लिखा- 'अब धुरंधर दोबारा देख रहा हूं।' उन्होंने यह नहीं बताया कि वह इसे दोबारा क्यों देख रहे हैं और न ही उन्होंने इसके अलावा कुछ और बोला। हालांकि, इंटरनेट पर कई लोगों को लगा कि वह सुबह से टॉक्सिक को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू पर तंज कस रहे हैं। कई लोगों को उनका यह पोस्ट करने का समय हास्यास्पद लगा।

उन्होंने कमेंट्स में अंदाजा लगाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा - 'भाई टॉक्सिक से भी ज्यादा टॉक्सिक है।' एक अन्य ने लिखा, 'मुझे समझ आया कि टॉक्सिक धुरंधर जैसी फिल्म है। धुरंधर देखना टॉक्सिक देखने से बेहतर है।'एक अन्य ने लिखा- 'इसे गीतु मोहनदास के लिए Ragebaiting कहते हैं।'

टॉक्सिक में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुकमिणी वसंत नजर आए।

यह भी पढ़ें- Toxic ने कुछ ही घंटों के अंदर छीना Dhurandhar का सिंहासन, पहले दिन ही तोड़ दिया सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Toxic की रिलीज के बीच ओटीटी पर छाई Yash की फिल्म, 8 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर निकली Most Rewatch