'मैं लिखती कुछ हूं, शूट कुछ और करती हूं...' Yash की टॉक्सिक के बीच डायरेक्टर गीतू मोहनदास का पुराना वीडियो वायरल
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के बीच डायरेक्टर गीतू मोहनदास का 2021 का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्ममेकिंग प्रक्रिया पर बात की थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स (Toxic) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यश के फैंस को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म लोगों को प्रभावित करने में विफल रही।
यश ने गीतू के साथ मिलकर को कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखे हैं। अब इंटरनेट पर गीतू का साल 2021 का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वह फिल्म के बारे में बात कर रही हैं और फिल्म की आलोचना का कारण अपनी लेखन प्रक्रिया को बता रही हैं।
वीडियो में क्या बोलती दिखीं गीतू
फिल्म कमपैनियन को दिए इंटरव्यू में गीता को कहते हुए सुना जा सकता है,'मैं लिखती कुछ हूं, कुछ और शूट करती हूं और एडिट कुछ करती हूं, और फिर फिल्म रिलीज हो जाती है। तब मैं खुश हो जाती हूं। मैं कभी भी स्क्रिप्ट पर टिकी नहीं रहती। यहां तक कि शूटिंग के दौरान भी, जैसे कि अभी अपनी अगली फिल्म के लिए, मैं प्रोड्यूसर्स वगैरह से मिलती रहती हूं, तो जब मैं उनसे बात करती हूं, तो मैं उन्हें बस यही एक बात कहती रहती हूं कि आपको वो नहीं मिलेगा जो आप पढ़ रहे हैं।'
#GeethuMohandas's interview before starting of #Toxic:
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) August 27, 2026
"I write something else..
I shoot something else..
I Edit something else..
Then the film is out..
Then I’m happy..
I never stick to the script. When I'm meeting producers for my next film, I tell the same that you are not…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप
इस क्लिप को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा,'टॉक्सिक की शूटिंग शुरू होने से पहले गीतू मोहनदास का इंटरव्यू,'मैं कुछ और लिखती हूं, कुछ और शूट करती हूं, कुछ और एडिट करती हूं। फिर फिल्म रिलीज होती है। तब मैं खुश होती हूं। मैं कभी भी स्क्रिप्ट पर टिकी नहीं रहती। जब मैं अपनी अगली फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स से मिलती हूं, तो मैं उनसे भी यही कहती हूं,आपको वो नहीं मिलेगा जो आप पढ़ रहे हैं।'

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
अब इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा, “शायद इसी वजह से Toxic को इतनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। दूसरे ने आगे कहा,'इसलिए फिल्म में ये सब पुराना लग रहा है क्योंकि आपके प्रोजेक्ट के लिए आपके पास स्पष्टता या दूरदृष्टि नहीं है। आपकी दूरदृष्टि की कमी स्क्रीन पर साफ दिख रही है। और आप इसका दिखावा कर रहे हैं? वाह!'
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत ने काम किया है। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें- Toxic में इंटीमेट सीन देना Rukmini Vasanth को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हुई फजीहत
यह भी पढ़ें- 'फिर से धुरंधर देख रहा...' क्या Ram Gopal Verma ने यश की टॉक्सिक पर किया कटाक्ष? कहानी देख चकराया लोगों का माथा
