यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kiara Advani को पहली एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया था ये खास तोहफा, बताते हुए शर्मा गईं एक्ट्रेस
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को बॉलीवुड इंडस्ट्री का क्यूट कपल माना जाता है। दोनों अक्सर पब्लिक में और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपना प्य ...और पढ़ें

HighLights
- सिद्धार्थ-कियारा ने सेलिब्रेट की पहली वेडिंग एनिवर्सरी
- 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर में की थी कपल ने शादी
- कियारा ने बताया सिद्धार्थ से तोहफे में क्या मिला था
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) बॉलीवुड के सिजलिंग कपल माने जाते हैं। पिछले साल इन्होंने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी। 7 फरवरी को कियारा और सिद्धार्थ की शादी को एक साल पूरे हो गए। अपनी पहली एनिवर्सरी कपल ने किस तरह मनाई और सिद्धार्थ ने कियारा को तोहफे में क्या दिया, इसका खुलासा कियारा ने कर दिया है।
सिद्धार्थ-कियारा ने सेलिब्रेट की पहली एनिवर्सरी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं। दोनों हमेशा अपने खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। रील लाइफ के साथ-साथ कपल रियल लाइफ में भी काफी हिट है। पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भी यह कपल एक दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने में पीछे नहीं रहता। हाल ही में कियारा से पूछा गया कि पहली एनिवर्सरी में सिद्धार्थ से उन्हें क्या मिला। इसका उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे कहने के बाद वह खुद शर्मा गईं।
कियारा को तोहफे में मिली थी ये चीज
सिद्धार्थ और कियारा हाल ही में एक फंक्शन में पहुंचे। यहां मीडिया इंटरैक्शन के दौरान कियारा से पूछा गया कि पहली एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ ने उन्हें क्या गिफ्ट दिया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'बहुत सारा प्यार'। पैपराजी के इस सवाल का जवाब देने के साथ ही कियारा खुद शर्म से लाल हो गईं।
And lot of love🥹🤝 #sidkiara pic.twitter.com/MVRSgayHYE
— 𝖘𝖆𝖇𝖆 ʸᵒᵈʰᵃ ᵈᵃʸ ¹⁵ᵗʰ ᴹᵃʳᶜʰ (@malhotras_Ex) February 12, 2024
सिद्धार्थ-कियारा वर्कफ्रंट
कपल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो 19 जनवरी को सिद्धार्थ की कॉप सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' रिलीज हुई थी। यह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज है, जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई। वहीं, बड़े पर्दे पर फैंस उन्हें 'योद्धा' में देखेंगे, जो कि 15 मार्च, 2024 को रिलीज हो रही है।
खबरें और भी
बात अगर कियारा आडवाणी की करें, तो उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई 'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म में देखा गया था। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म में 'गेम चेंजर' शामिल है, जो कि राम चरण के साथ होगी।
यह भी पढ़ें: Sid-Kiara Wedding Anniversary: 'सबसे अच्छा साथी बनने के लिए थैंक्यू', सिड ने कियारा आडवाणी पर लुटाया प्यार