Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sid-Kiara Wedding Anniversary: 'सबसे अच्छा साथी बनने के लिए थैंक्यू', सिड ने कियारा आडवाणी पर लुटाया प्यार

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 07 Feb 2024 04:29 PM (IST)

    Kiara Advani Wedding Anniversary बी टाउन कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की आज शादी की पहली सालगिरह मनाई जा रही है। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस ...और पढ़ें

    शादी पहली सालगिरह का जश्न मना रहे हैं सिड और कियारा (Photo Credit-Instagram)
    शादी पहली सालगिरह का जश्न मना रहे हैं सिड और कियारा (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की पहली सालगिरह आज
    2. रोमांटिक अंदाज में सिड ने कियारा को किया विश
    3. सोशल मीडिया पर शेयर किया ये खास पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding Anniversary: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को आज पूरा एक साल हो गया है। बीते साल राजस्थान में सिड और कियारा ने डेस्टिनेशन वेडिंग कर एक दूसरे को अपना हमसफर चुना। फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस सिड और कियारा को विशेस भेज रहे हैं।

    इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी धर्मपत्नी कियारा आडवाणी को शादी की पहली सालगिरह का बधाई देते हुए एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। 

    सिद्धार्थ ने कियारा को वेडिंग एनिवर्सरी पर किया विश 

    अपनी शादी की पहली सालगिरह के अवसर पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में किड और कियारा घोड़े की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

    फोटो के कैप्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी लेडी लव कियारा आडवाणी को वेडिंग एनिवर्सरी विश करते हुए लिखा है- ये कोई सफर और उसकी मंजिल नहीं है, ये एक कंपनी है, जो काफी मायने रखती है। लाइफ की इस क्रेजी जर्नी में अच्छा साथी बनने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

    इस तरह से सिड ने कियारा पर प्यार लुटाया है और पहली वेडिंग एनिवर्सरी को और भी खास बनाया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर कियारा और सिड की इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    जैसेलमर में हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग

    7 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी।

    फिल्म शेरशांह के बाद से सिड और कियारा की लव स्टोरी परवान चढ़ी और लंबे समय से ये दोनों एक दूसरे को डेट करते रहे और फिर इन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। मौजूदा समय में बी टाउन के फेवरेट कपल में इनका नाम जरूर शामिल होता है। 

    ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: रणबीर-आलिया के बाद अनंत अंबानी की शादी में ये सिंगर्स करेंगे परफॉर्म, चेक करें लिस्ट?