Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiara Advani ने कान्स में बोली ऐसी अंग्रेजी, वीडियो देख भड़के यूजर्स बोले- 'ये खुद को किम कार्दशियन समझ रही है'

    Updated: Sun, 19 May 2024 04:45 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) एर तरफ जहां इस साल एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आने वाली हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इन दिनों अभिनेत्री क ...और पढ़ें

    kiara advani Cannes Video (Photo Credit Instagram)
    kiara advani Cannes Video (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. कियारा आडवाणी पहुंची कान्स
    2. विदेश जाकर अभिनेत्री ने बोली बनावटी अंग्रेजी
    3. सोशल मीडिया पर हो गई ट्रोल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (Cannes Film Festival 2024) को शुरू हुए पूरे 6 दिन हो चुके हैं। इन 6 दिनों में कई सेलेब्स ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। इन्हीं में से एक थी बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani)। अभिनेत्री ने वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

    सोशल मीडिया पर उनका लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आई। एक तरफ जहां फैंस सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ अभिनेत्री को ट्रोल भी किया जा रहा है, जिसका कारण है उनके बात करने का तरीका।

    यह भी पढ़ें- Cannes 2024 के दूसरे दिन भी ऐश्वर्या का जलवा बरकरार, डेब्यू में स्टाइलिश एंट्री लेकर Kiara Advani ने भी जमाया रंग

    कियारा आडवाणी का कान्स वीडियो

    कियारा आडवाणी का कान्स फिल्म फेस्टिवल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया से बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री का बोलने का तरीका पूरी तरह से बनावटी नजर आ रहा है। बस फिर क्या लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

    वीडियो में कियारा बोलती हैं, 'यह बहुत अच्छा है। अब मेरे करियर को एक दशक होने जा रहा है, इसलिए यह एक बहुत ही खास पल है। मैं पहली बार यहां कान्स में आकर और सिनेमा में महिलाओं के लिए रेड सी फाउंडेशन से सम्मानित किए जाने पर बहुत आभारी हूं।'

    ट्रोल हुईं कियारा

    हालांकि, कियारा आडवाणी का अंग्रेजी बोलने का तरीका लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि अभिनेत्री बनावटी अग्रेंजी बोल रही हैं। एक यूजन ने लिखा, “क्या कियारा खुद को किम कार्दशियन समझ रही है? एक अन्य यूजर ने लिखा, कान्स जाकर इसे क्या हो गया है। ये तो ऐसी नहीं थी।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

    कियारा आडवाणी आखिरी बार कार्तिक आर्यन संग फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आईं थीं। अब वह जल्द राम चरण के साथ गेम चेंजर में नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 में भी नजर आएंगी।