Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सिनेमा की मल्लिका' Madhubala के दर्द को पर्दे पर बयां करेंगी Kiara Advani? लीड हीरोइन के सस्पेंस से उठा पर्दा

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 03:36 PM (IST)

    काफी समय से चर्चा हो रही थी कि दिग्गज अदाकारा मधुबाला (Madhubala Biopic) की बायोपिक बन रही है जिसका निर्माण संजय लीला भंसाली करेंगे। अब इस पर नया अपडे ...और पढ़ें

    मधुबाला की बायोपिक पर बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    मधुबाला की बायोपिक पर बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुगल-ए-आजम की 'अनारकली' मधुबाला (Madhubala) की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। अधूरी मोहब्बत हो या फिर अकेलापन... 'सिनेमा की मल्लिका' कही जाने वालीं मधुबाला की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही।

    कुछ समय से ऐसी खबरें हेडलाइंस में छाई हुई है कि मधुबाला की बायोपिक बन रही है। मधुबाला की जिंदगी को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा और यह काम दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) करने जा रहे हैं।

    मधुबाला की बायोपिक में कियारा की एंट्री?

    कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली मधुबाला की बायोपिक (Madhubala Biopic) लेकर आ रहे हैं जिसमें मुख्य भूमिका कियारा आडवाणी (Kiara Advani) निभाएंगी। वह ऑन-स्क्रीन मधुबाला बनेंगी। अब इस बायोपिक को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

    भंसाली नहीं बना रहे हैं मधुबाला की बायोपिक

    अब इंडस्ट्री के सूत्रों से पता चला है कि यह दावें बेबुनियाद हैं। जी हां, कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली मधुबाला की बायोपिक को प्रोड्यूस नहीं कर रहे हैं और ना ही बायोपिक की मेन लीड हीरोइन कियारा आडवाणी हैं। अभी मधुबाला की बायोपिक पर काम नहीं हो रहा है। भंसाली और कियारा का इस बायोपिक से जुड़ने में कोई भी सच्चाई नहीं है।

    Kiara Advani Madhubala Biopic

    फिलहाल, कियारा आडवाणी और संजय लीला भंसाली की तरफ से न ही मधुबाला की बायोपिक पर कोई अनाउंसमेंट की है और ना ही इसे खारिज किया है।

    यह भी पढ़ें- जब बुर्का पहन छुप-छुपाकर फिल्म देखने जा रही थीं Madhubala, इस खलनायक ने खड़ी कर दी थी बड़ी मुसीबत

    बहन ने दी थी लीगल एक्शन लेने की धमकी

    इससे पहले भी कई बार मधुबाला की बायोपिक को लेकर चर्चाएं हो चुकी हैं। साल 2022 में जब बायोपिक को लेकर बात हो रही थी, उस वक्त उनकी बहन मधुर बृजभूषण ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मेकर्स को चेतावनी देते हुए कहा था कि बिना उनके अप्रूवल के मधुबाला की बायोपिक न बनाई जाए, नहीं तो वह लीगल एक्शन लेंगी।

    खबरें और भी

    मधुबाला की निजी जिंदगी

    9 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वालीं मधुबाला एक दिग्गज अदाकारा थीं। अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी खूब चर्चे थे। मगर पेशेवर जिंदगी जैसी उनकी निजी जिंदगी ग्लैमरस नहीं रही। दिलीप कुमार से सात साल की मोहब्बत अधूरी रह गई। किशोर कुमार से शादी हुई, लेकिन कहा जाता है कि सिंगर ने भी उन्हें छोड़ दिया था। दिल की बीमारी से मात्र 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

    यह भी पढ़ें- एक सॉरी की वजह से तोड़ा Dilip Kumar से रिश्ता...7 अफेयर्स के बाद भी तन्हाई में बीता जीवन, कहानी मधुबाला की