यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kiara Advani बायोपिक में बनेगी मीना कुमारी? डायरेक्टर ने सच्चाई से उठाया पर्दा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में फैंस के साथ अपने बेबी शॉवर की फोटो शेयर की थी। इसके ...और पढ़ें

कियारा आडवाणी और डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा (Photo Credit- Instagram)
HighLights
मीना कुमारी की बायोपिक से जुड़ा कियारा आडवाणी का नाम
एक्ट्रेस का नाम जुड़ने के बाद डायरेक्टर ने दी प्रतिक्रिया
बायोपिक को लेकर लोगों से की ये अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस साल उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। हाल ही में उनका नाम मीना कुमारी पर बन रही बायोपिक से जुड़ा। रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी। इस तरह के दावों पर डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने चुप्पी तोड़ी और लोगों से इस मामले में खास अपील की है।
बॉलीवुड के गलियारों में मीना कुमारी की बायोपिक पर खूब चर्चा चल रही है। सिनेमा लवर्स तो इससे जुड़े हर अपडेट को गंभीरता से ले रहे हैं। इस महत्वपूर्ण किरदार के लिए कियारा आडवाणी के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच अब डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने तमाम दावों पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी।
मीना कुमारी के रोल की कास्टिंग पर क्या बोले डायरेक्टर?
सिद्धार्थ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट में लिखा कि 'कमाल और मीना' की कास्टिंग से जुड़ी अटकलें लगाने से सभी को बचने का अनुरोध करूंगा। फिल्म की स्क्रिप्ट अभी तैयार हुई है और हमारे पास इसके लिए कास्ट और बहुत कुछ है, तो ऐसे में इससे जुड़ी आधिकारिक घोषणा हमें खुद करने पर काफी खुशी होगी। तब तक मैं सभी से यही गुजारिश करना चाहता हूं कि अनाउंसमेंट होने से पहले किसी भी तरह की अटकलों पर ध्यान ना दें।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Kiara Advani के बिकिनी सीन को देखकर थिएटर में क्रेजी हो गए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
क्या कियारा आडवाणी को नहीं मिला बायोपिक का ऑफर?
सिद्धार्थ की लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि कियारा आडवाणी को मीना कुमारी का रोल ऑफर नहीं हुआ है। हालांकि, डायरेक्टर ने महज अटकलों से बचने की बात कही है। लेकिन उन्होंने कियारा का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया और इस बात को खारिज नहीं किया कि फिल्म में वह काम नहीं करेंगी।

Photo Credit- Instagram
खैर, कियारा का नाम जुड़ने के बाद उनका रिएक्शन सामने आया है, तो संभावना यही है कि डायरेक्टर का इशारा कियारा के नाम की ओर ही हो सकता है। फिलहाल इससे जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार सभी को है और इसके बाद ही फिल्म की कास्ट से जुड़ी जानकारी साफ हो जाएगी। वहीं, कियारा आडवाणी ने अभी तक इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।