Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiku Sharda भी हुए आलिया और रणवीर के फैन, अमेरिका की सड़कों पर लगाए What Jhumka गाने पर ठुमके

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 07:13 PM (IST)

    Kiku Sharda Dance Video रॉकी रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और तीन गाने रिली ...और पढ़ें

    Kiku Sharda dance song What Jhumka Photo Credit Instagram
    Kiku Sharda dance song What Jhumka Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. कीकू शारदा का वॉट झुमका डांस
    2. अमेरिका की सड़कों पर किया डांस
    3. एक्टर इन दिनों अमेरिका टूर पर हैं

     नई दिल्ली, जेएनएन। Kiku Sharda Dance Video: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और तीन गाने रिलीज हुआ।

    इस फिल्म का गाना What Jhumka इन दिनों काफी चर्चा में है। ये एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स भी What Jhumka पर थिरकते नजर आ रहे हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इस गाने पर रील बना रहा है।

    कीकू का What Jhumka डांस

    हाल ही में राखी सावंत ने एयरपोर्ट पर इस गाने पर ठुमके लगाए थे। वहीं अब अमेरिका में जाने-माने कॉमेडियन कीकू शारदा (Kiku Sharda) ने भी इस पर सात समंदर पार ठुमके लगाए है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर वॉट झुमका गाने पर तारा जीन पोपोविच के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कीकू न्यूयॉर्क की गलियों में डांस कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है कि कीकू ने टाइम्स स्क्वायर से डांस वीडियो शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kiku Sharda (@kikusharda)

    यूएस टूर पर है कीकू

    बता दें, कीकू इन दिनों यूएस टूर पर गए हुए हैं। बीते दिनों कीकू अपनी टीम द कपिल शर्मा के साथ अमेरिका टूर पर है। जो यूएस में अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। कीकू पिछले कई सालों से 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं। कभी बंपर, नर्स तो कभी बच्चा यादव। इन किरदारों से उन्होंने लोगों को खूब हंसाया है। आज वह टीवी इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियंस में से एक हैं।

    खबरें और भी