Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kill Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ही सुस्त पड़ी किल, Kalki 2898 AD के सामने नहीं जोड़ पाई नंबर

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 11:14 AM (IST)

    निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म किल (Kill) 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शुरुआती दिनों में लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल स्टार ...और पढ़ें

    किल में नजर आए राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी
    किल में नजर आए राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी

    HighLights

    1. राघव जुयाल की हर तरफ हो रही तारीफ
    2. 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म किल
    3. खलनायक की भूमिका ने नजर आए कोरियोग्राफर राघव

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। करण जौहर की फिल्म किल को इसकी रिलीज के बाद से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म एक मजबूत स्टार कास्ट के साथ रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी के एक हफ्ते बाद रिलीज हुई थी लेकिन फिर भी इसके बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही।

    फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ और तीसरे दिन 2.7 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल मुख्य किरदार में नजर आए हैं।

    कैसा रहा चौथे दिन का कलेक्शन

    किल के बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी का असर देखने को मिला। कल्कि अभी भी कहीं ना कहीं हिंदी दर्शकों के लिए नंबर एक पसंद बनी हुई है। अपने दूसरे सोमवार को कल्कि 2898 एडी ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए। यह आंकड़ा किल ने चार दिनों में मुश्किल से हासिल किया है। हालांकि दोनों ही फिल्मों की स्टोरीलाइन बिल्कुल अलग है इसलिए इन्हें इस तरह कम्पेयर नहीं किया जा सकता।

    फिल्म की चौथे दिन की कमाई में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली, जहां इसने सिर्फ 1.30 करोड़ का कलेक्शन ही किया। इस तरह किल का इंडिया में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.40 करोड़ हो चुका है।

    यह भी पढ़ें: Kill Box Office Day 3: 'किल' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, राघव-लक्ष्य की फिल्म ने संडे को छापे इतने नोट

    कौन-कौन से कलाकार आए नजर

    बता दें कि किल को करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह बहुत कम बजट में बनी फिल्म है। वहीं निखिल नागेश भट्ट ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी,राघव जुयाल के अलावा तान्या मानिकताला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रीमियर टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल में भी किया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kill Box Office Collection Day 2: 'कल्कि' की आंधी में 'किल' ने उड़ाया गर्दा, शनिवार को कमाई में आया उछाल