विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kill Trailer: नहीं देखी होगी ऐसी मारधाड़, चलती ट्रेन में शूट कर डाला पूरा एक्शन सीन, किलर है 'किल' का ट्रेलर

Published: Wed, 12 Jun 2024 08:52 PM (IST)

रोमांटिक फिल्में बनाने वाले करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन इस बार फैंस के लिए कुछ नया लेकर आया है। इस ...और पढ़ें

किलर है 'किल' का ट्रेलर, (X Image)
किलर है 'किल' का ट्रेलर, (X Image)

HighLights

  1. किलर है 'किल' का ट्रेलर
  2. एक्शन देख रह जाएंगे हक्के- बक्के
  3. कब रिलीज होगी किल ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर की एक्शन पैक्ड फिल्म किल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। धर्मा प्रोडेक्शन इस बार कुछ अलग करने की कोशिश की है। रोमांटिक से हटकर करण जौहर एक्शन फिल्म लेकर हैं। ट्रेलर के साथ ही 'किल' इम्प्रेस कर रही है, जबकि फिल्म में लीड रोल न्यूकमर लक्ष्य लालवानी ने निभाया है।

'किल' का ट्रेलर नाम की तरह ही 'किल'र है, जिसमें गजब का एक्शन सीन दिखाया गया है। इसकी एक और खासियत है कि 'किल' के एक्शन को चलती ट्रेन में शूट किया गया है।

यह भी पढ़ें- सांसद Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर करण जौहर की आई पहली प्रतिक्रिया, जवाब सुन लोगों ने बजाईं तालियां

चलती ट्रेन में हुआ खूनी खेल

'किल' के ट्रेलर की शुरुआत लक्ष्य नाम के सैनिक से होती है, जो ट्रेन में अपनी गर्लफ्रेंड तान्या मानिकतला को प्रपोज करता है। हालांकि, उनका ये रोमांटिक सफर कुछ ही देर में एक बुरे सपने में बदल जाता है, क्योंकि ट्रेन में गुंडों की एक टोली आ जाती है और तान्या के किरदार को बंदी बना लेती है। इसके बाद शुरू होता है खूनी खेल।

एक्शन देख रह जाएंगे हक्के- बक्के

लक्ष्य, एक अचानक रक्षक से राक्षस बन जाता है। इसके बाद एक-एक कर वो गुंडों को ढूंढ- ढूंढ कर मारता है। कुछ ही देर में चलती ट्रेन लाशों से भर जाती है। बाकी यात्री भी ये नजारा देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं। ट्रेलर में लक्ष्य को गुंडों को बेरहमी से मारते हुए दिखाया गया है। और ट्रेन को लाल कर देते हुए खूनी दृश्य दिखाए जाते हैं। उनकी क्रूरता देखकर मेन विलेन भी कहने पर मजबूर हो जाता है, “ऐसे कौन मारता है?”

यह भी पढ़ें- Kill: खून-खराबे से भरी एक्शन थ्रिलर ''किल'', कमजोर दिल वालों को करण जौहर ने दी ये सलाह

कब रिलीज होगी 'किल' ?

धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट ने 'किल' का प्रोडक्शन किया है। वहीं, निखिल नागेश भट्ट ने फिल्म को निर्देशन किया है। 'किल' में टीवी पर्सनैलिटी और  कोरियोग्राफर राघव जुयाल भी शामिल हैं, उन्होंने मेन विलेन का किरदार निभाया है। 'किल' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लक्ष्य पहले दोस्ताना 2 के साथ फिल्मों में डेब्यू करने वाले थे, जिसमें जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन भी थे। एक महीने की शूटिंग के बाद, फिल्म को बंद कर दिया गया।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।