विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लापता लेडीज' की कास्टिंग नहीं थी आसान, बजट को लेकर Aamir Khan रहते हैं सख्त, किरण राव ने किए कई खुलासे

Published: Tue, 27 Feb 2024 09:05 AM (IST)

किरण राव लापता लेडीज से डायरेक्शन के क्षेत्र में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म के निर्माताओं में उनके एक्स ...और पढ़ें

किरण राव और आमिर खान. फोटो क्रेडिट- आमिर खान प्रोडक्शन्स इंस्टाग्राम
किरण राव और आमिर खान. फोटो क्रेडिट- आमिर खान प्रोडक्शन्स इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है 'लापता लेडीज'
  2. 13 साल बाद किरण राव ने की डायरेक्शन में वापसी
  3. किरण ने बताया कि बजट को लेकर आमिर खान काफी सख्त रहते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) जब भी किसी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हैं, तो उसका क्रेज लोगों में रिलीज तक बना रहता है। स्टोरी को इंट्रेस्टिंग तरीके से दिखाने और बताने का उनका तरीका ही ऐसा है कि वह लोगों के दिलों को छू जाती है। 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉक्स ऑफिस फेलियर के बाद आमिर ने एक्टिंग से दूरी बना लेने की घोषणा की थी। वहीं, अब डेढ़ साल बाद वह बतौर प्रोड्यूसर 'लापता लेडीज' से वापसी कर रहे हैं।

13 साल बाद डायरेक्शन में लौटीं किरण राव

इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान किरण राव ने संभाली है। फिल्म 'धोबी घाट' के बाद किरण ने निर्देशन से दूरी बना ली थी। हालांकि, वह फिल्मों को प्रोड्यूस जरूर कर रही थीं। अब करीब 13 साल बाद उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। फिल्म की कास्टिंग से लेकर कहानी तक, 'लापता लेडीज' को लेकर काफी बज बना हुआ है। ये फिल्म दो ऐसे कपल की कहानी है, जिनकी अनजाने में अदला-बदली हो जाती है। मगर ये मूवी सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं लिखी गई, बल्कि यह एक सोशल मैसेज भी देगी। 

इन मुद्दों को दिखाएगी 'लापता लेडीज'

'लापता लेडीज' में किरण ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, उनकी पहचान और जैविक खेती जैसे मुद्दों को उठाया है। किरण ने कहा, ''देश में आधी आबादी महिलाओं की है, तो उनकी कहानी बनाना जरूरी है। पिछले 25 वर्षों में इंडस्ट्री काफी बदल गई है। महिलाओं के लिए बहुत जगह हो गई है, लेकिन और जगह बनाना बहुत जरूरी है। सिर्फ औरतों की ही नहीं, सांस्कृतिक रूप से अलग लोगों की कहानी भी हमें पेश करनी चाहिए।''

कास्टिंग नहीं थी आसान

'लापता लेडीज' में जामताड़ा- सबका नंबर आएगा वेब सीरीज फेम स्पर्श श्रीवास्तव, टीवी कलाकार नीताशी गोयल और प्रतिभा रांटा लीड में हैं। एक्टर्स की कास्टिंग इतनी आसान नहीं थी। किरण ने कहा कि जिस तरह की कहानी है, उसके अनुसार ऐसी दो लड़कियां चाहिए थी, जिनकी लंबाई और कद काठी मिलती हो। पति के रोल के लिए भी ऐसा लड़का चाहिए था, जिसकी कद काठी उसी अनुसार मिलती हो, वरना अदला-बदली दिखाना मुश्किल हो जाता।

'बजट को लेकर सख्त हैं आमिर'

किरण राव ने बताया कि आमिर खान बजट को लेकर सख्त हैं।

उन्होंने कहा, ''तय बजट की वजह यही होती है कि आप जोखिम वाले प्रोजेक्ट लेटे हैं। जैसे 'लगान' को रिस्क आधारित प्रोजेक्ट बुलाया जाता था। उसे बजट में न बनाएं, तो रिस्क की कोई हद नहीं होती। आमिर बजट को लेकर सख्त रहते हैं। वह क्रिएटिव के नजरिये से इसे देखते हैं। अगर आपको बड़ा बजट चाहिए, तो उसे जस्टिफाई करना होता है।''

ट्रेन में हुई कई हिस्सों की शूटिंग

इस फिल्म में कुछ हिस्सों की शूटिंग वीएफएक्स की जगह असल में ट्रेन में हुई है। किरण ने बताया कि वह ट्रेन के सीन को सेट बनाकर नहीं शूट करना चाहती थीं। उन्हें ट्रेन में ट्रैवल करना पसंद है, यही वजह है कि वह सीन को सेट बनाकर नहीं शूट करना चाह रही थीं। 'लापता लेडीज' 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: नोएडा की Nitanshi Goel को कैसे मिली आमिर खान की Laapataa Ladies, 16 साल की उम्र में कई हीरोइंस को देती हैं मात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।