विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kishore Kumar की वो फिल्म जिसके लिए उन्होंने की फ्लॉप होने की दुआ, निकली बंपर हिट कि खुद नहीं हुआ विश्वास

Published: Wed, 02 Jul 2025 08:01 PM (IST)

मधुबाला (Madhubala) ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि जिस फिल्म में ...और पढ़ें

किशोर कुमार और मधुबाला चलती का नाम गाड़ी (फोटो-imdb)
किशोर कुमार और मधुबाला चलती का नाम गाड़ी (फोटो-imdb)

HighLights

  1. साल 1958 में रिलीज हुई थी फिल्म
  2. मधुबाला थीं लीड एक्ट्रेस
  3. किशोर कुमार क्यों चाहते थे फिल्म फ्लॉप हो?

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कई पुरानी हिंदी फिल्मों के बारे में यह बात सत्य है कि या तो वे अब पुरानी लगने लगती हैं या फिर आप उन्हें लगकर तीन घंटे नहीं देख सकते। कहीं कहीं ये आपको बोरियत महसूस करवाएंगी। लेकिन किशोर कुमार की फिल्म चलती का नाम गाड़ी के साथ ऐसा नहीं है। ये इतनी मजेदार है कि आपको समय बीतने का पता ही नहीं चलेगा।

किशोर कुमार ने क्या सोचकर बनाई थी फिल्म?

सत्येन बोस की साल 1958 की यह कॉमेडी फिल्म मुख्य अभिनेता और गायक किशोर कुमार की होम प्रोडक्शन फिल्म थी, हालांकि उन्हें निर्माता के रूप में श्रेय नहीं दिया गया। यह बात हर कोई जानता है कि किशोर इस फिल्म को इसलिए बनाना चाहते थे क्योंकि उन्हें टैक्स बचाना था। उन्हें पूरा विश्वास था कि यह फिल्म फ्लॉप हो जाएगी और उन्हें कम टैक्स देना पड़ेगा। लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा।

यह भी पढ़ें: तीन महीने तक सिनेमा हॉल से नहीं उतरी थी Vinod Khanna की ये फिल्म, अमिताभ बच्चन का स्टारडम भी था खतरे में

इस फिल्म के बारे में ये किस्सा बहुत वायरल है। फिल्म जबरदस्त हिट हो गई और उन्हें फिल्म का श्रेय और सभी अधिकार अपने सचिव अनूप शर्मा को दे दिए, जिन्हें निर्माता के रूप में श्रेय दिया जाता है।

क्या थी फिल्म की खासियत

मजेदार बात यह है कि आज फिल्म देखकर यह समझना मुश्किल है कि उन्होंने कैसे सोचा होगा कि यह फ्लॉप हो जाएगी। 60 से ज्यादा सालों के बाद भी इस फिल्म को देखने में ठीक वैसा ही आनंद आता है जैसे पहले। इसकी वजह है सहज-सरल कॉमेडी, सभी कलाकारों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री, स्वतंत्र विचारों वाली महिला किरदार। इसमें एस.डी. बर्मन का शानदार संगीत भी है, जिसमें किशोर की अविश्वसनीय रेंज और ऊर्जा जाहिर है ज्यादातर गानों में नजर आती है।

कितनी की थी कमाई

साल 1958 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में मधुबाला और किशोर कुमार लीड रोल में थे। फिल्म में कुमार ब्रदर्स की तिकड़ी अशोक, किशोर और अनुप कुमार साथ नजर आए थे। इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म को आज कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो 35 लाख बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर सात गुना ज्यादा यानि 2.50 करोड़ की बंपर कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 1 करोड़ 25 लाख रुपये कमाए थे।

चलती का नाम गाड़ी साल 1958 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। इसके अलावा इस फिल्म के गाने चार्टबस्टर निकले जिसमें एक लड़की भीगी-भागी सी, हाल कैसा है जनाब का, बाबू समझो इशारे, हम थे वो थी और समा रंगीन, 5 रुपया 12 आना आदि मास्टरपीस हैं।

यह भी पढ़ें: Govinda की ये हिट फिल्में आज के समय में होती रिलीज, खत्म हो जाता जाट एक्टर सनी देओल और सलमान खान का स्टारडम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।