विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Govinda की ये हिट फिल्में आज के समय में होती रिलीज, खत्म हो जाता जाट एक्टर सनी देओल और सलमान खान का स्टारडम?

Published: Thu, 24 Apr 2025 01:39 PM (IST)

गोविंदा (Govinda) अपने अलग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक में उनकी फिल्मों का जादू लोगों के ...और पढ़ें

गोविंदा की हिट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)
गोविंदा की हिट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. गोविंदा की ये फिल्में हुई थी सुपरहिट
  2. आज रिलीज हो जाए तो बॉक्स ऑफिस पर टूट जाए रिकॉर्ड
  3. 90 के दशक में की थी मोटी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता के तौर पर गोविंदा जाने जाते हैं। फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। कॉमेडी जॉनर और मोनोलोग का क्रेज सिनेमा लवर्स के बीच उनकी फिल्मों से ही शुरू हुआ था। साल 1986 में रिलीज हुई इल्जाम से गोविंदा (Govinda) ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद 90 के दशक में उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोली। इन दिनों भी लोग उनकी पुरानी फिल्मों को ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। आज एक्टर की उन सुपरहिट फिल्मों की बात कर रहे हैं, जो आज रिलीज हो जाए तो बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड बन जाए।

इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन की चर्चा खूब चल रही है। साल 2025 में कई फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने कमाई के मोर्चे पर बेहतरीन कलेक्शन किया, लेकिन गोविंदा की कुछ फिल्में अगर आज रिलीज हो जाए तो कमाई के मोर्चे पर कई बड़े रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

आंखें (Aankhen)

गोविंदा की ज्यादातर सभी फिल्मों को लोगों का प्यार मिलता है। एक्टर की हिट फिल्मों की लिस्ट में 1993 में रिलीज हुई आंखें का नाम भी शामिल किया जाता है। एक्शन और कॉमेडी के लिए लोगों ने इस मूवी को खूब सराहा। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस समय हिट साबित हुई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14 करोड़ रुपये हुआ था। आज की ऑडियंस भी इस फिल्म को खूब पसंद करती है।

ये भी पढ़ें- पार्टनर में Salman Khan और Govinda की फीस में था जमीन-आसमान का फर्क? जानकर फैंस को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Photo Credit- IMDb

राजा बाबू (Raja Babu)

साल 1994 में गोविंदा की एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम राजा बाबू है। इसमें गोविंदा और कादर खान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। उस समय भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 8.24 करोड़ रुपये रहा था। अगर यह आज रिलीज होती, तो कॉमेडी जॉनर की फिल्मों के लिए खतरा बन जाती।

Photo Credit- IMDb

कुली नंबर 1 (Coolie No 1)

गोविंदा का नाम उन चुनिंदा एक्टर में से एक हैं, जिनकी एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था। कुली नंबर 1 साल 1995 में रिलीज हुई। करिश्मा कपूर के साथ गोविंदा की इस फिल्म को आज भी याद किया जाता है। खासतौर पर फिल्म के गाने लोगों की जुबां पर रहते हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मूवी ने 12.56 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया। इस फिल्म का रीमेक भी आया, लेकिन गोविंदा वाली फिल्म का मुकाबला नहीं कर पाया।

ये भी पढ़ें- अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी भी नहीं कर पाई थी मुकाबला, सीनियर स्टार्स को पछाड़ इस एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर मारी थी बाजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।