Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manoj Kumar के विवादित गाने पर चली थी सेंसर की कैंची, Kishore Kumar के ठुकराने के बाद भी हुआ था सुपरहिट

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 12:52 PM (GMT+05:30)

    Manoj Kumar हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म अभिनेता रहे हैं। उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक मूवी दी है। उनकी फिल्मों के साथ-साथ उन ...और पढ़ें

    मनोज कुमार की फिल्म का विवादित गाना (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
    मनोज कुमार की फिल्म का विवादित गाना (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

    HighLights

    1. सुपरहिट हुआ था मनोज कुमार का ये गीत
    2. गाने को लेकर हुआ था काफी विवाद
    3. इस सुपरहिट मूवी का था शानदार सॉन्ग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता मनोज कुमा (Manoj Kumar) को हिंदी सिनेमा में भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार देशभक्ति फिल्मों के जरिए ये उपाधि हासिल की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि उनको ये टैग किस मूवी से मिला था। 

    आज उस फिल्म के एक ऐसे गाने के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसको लेकर उस वक्त काफी विवाद हुआ था। सुरों के सरताज किशोर कुमार ने भी उस गीत को गाने से इनकार कर दिया था। जबकि सेंसर बोर्ड ने भी इस पर अपनी कैंची चलाई थी। आइए इस सॉन्ग और फिल्म के बारे में डिटेल्स में जानते हैं। 

    विवाद के बावजूद हिट हुआ था गीत 

    साल 1967 में मनोज कुमार की एक फिल्म आई, जिसका नाम उपकार (Upkar) था। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रभावित किसानों के दर्द और संघर्ष की कहानी को इस मूवी में दर्शाया गया था। इस फिल्म को अपार सफलता मिली और एक्टिंग के अलावा निर्देशन में अपनी छाप छोड़ने वाले मनोज को इस मूवी से भारत कुमार की उपाधि मिली। 

    ये भी पढ़ें- Wo kaun Thi: होटल के सामने भिखारन को देखकर Manoj Kumar ने फिल्म में किया कास्ट, सुपरहिट हो गई फिल्म

    फोटो क्रेडिट- IMDB

    इस मूवी में एक गाना था, कसमें वादे प्यार वफा- आज भी इस इमोशनल सॉन्ग को फैंस सुनना पसंद करते हैं। लेजेंड्री सिंगर मन्ना डे ने अपनी मधुर आवाज से इस गीत को अमर किया था। जबकि संगीतकार कल्याण जी और आनंद जी की जोड़ी ने इस गाने में जान फूंकी थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार मनोज कुमार की फिल्म के इस गीत को गाने का ऑफर पहले सिंगर किशोर कुमार को दिया गया था, जोकि उन्होंने ठुकरा दिया था।

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- IMDB

    दूसरी ओर सेंसर बोर्ड ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। फिल्म के आखिरी अंतरे में हिंदू-मुस्लिम को लेकर जिक्र किया गया था। जिस पर सेंसर ने कैंची चलाई। इस विवाद के बावजूद उपकार फिल्म की तरह कसमें वादे गाना भी सुपरहिट रहा था।

    प्राण पर फिल्माया गया था गाना

    दरअसल संगीतकार आनंद जी और कल्याण जी कसमें वादे गाने को अभिनेता प्राण पर फिल्माने के पक्ष में नहीं थे। उनका मानना था कि ये एक इमोशनल सॉन्ग है और इससे पहले मूवीज में नेगेटिव रोल में नजर आने वाले प्राण पर ये अच्छा नहीं लगेगा।

    लेकिन निर्देशक मनोज कुमार ये रिस्क उठाने के लिए तैयार थे और हुआ यूं कि गाना प्राण पर फिल्माया गया। आलम ये रहा कि मनोज का रिस्क काम आया और उपकार का कसमें वादे एक क्लट गीत बन गया।

    ये भी पढ़ें- चांद सी महबूबा... एक गाने ने Manoj Kumar की फिल्म को करा दिया था हिट, वसूली थी इतनी फीस