लीड रोल से बचने के लिए Kishore Kumar ने अपनाई ये खास तरकीब, गंजे होकर नाचते-गाते पहुंचे कार्यालय
किशोर कुमार ने ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'आनंद' में लीड रोल से बचने के लिए एक अनोखी तरकीब अपनाई। उन्होंने अपने बाल मुंडवा लिए और गंजे होकर सेट पर पहुंचे ...और पढ़ें
-1779966109733_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में किशोर कुमार (Kishore Kumar) को अपने शानदार गानों के लिए जाना जाता है। उस दौर में कई कलाकारों ने जिन्होंने साथ में काम किया उनमें गहरी दोस्ती हो जाती थी। ऐसी ही एक खास दोस्ती थी डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी और किशोर कुमार के बीच।
गुलजार ने अपनी बायोग्राफी में की है चर्चा
दोनों की इस खूबसूरत दोस्ती का एक किस्सा है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। दरअसल निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी 'आनंद' फिल्म बना रहे थे और वो चाहते थे कि लीड रोल के लिए किशोर कुमार को कास्ट किया जाए। लेकिन किन्हीं कारणों से किशोर दा यह फिल्म नहीं करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक अजीब तरकीब अपनाई। इस किस्से का जिक्र खुद गुलजार ने अपनी बायोग्राफी में किया है।
-1779966535064.jpg)
यह भी पढ़ें- 45 साल बाद भी Lata Mangeshkar का ये रोमांटिक गाना बना हुआ है सदाबहार, Cult सॉन्ग में किशोर दा ने भी दी आवाज
ऋषिकेश मुखर्जी उनके बहुत अच्छे दोस्त थे, इसलिए वे उन्हें सीधे 'ना' भी नहीं कह सकते थे। शूटिंग और कॉस्ट्यूम चेक के लिए जब किशोर कुमार को बुलाया गया तो वो बदले-बदले रूप में पहुंचे। हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया। दरअसल किशोर कुमार ने अपने सारे बाल मुंडवा लिए।
गंजे होकर घूम रहे थे किशोर कुमार
इतना ही नहीं, वह पूरे ऑफिस में गंजे सिर के साथ घूमते रहे और अपने अंदाज में मस्ती करते रहे। वहां मौजूद लोग भी उन्हें देखकर हैरान रह गए। फिल्म के किरदार के हिसाब से ये लुक बिल्कुल अलग था और इस वजह से ऋषिकेश मुखर्जी को ना चाहते हुए भी उन्हें मना करना पड़ा।
खबरें और भी
-1779966591004.jpg)
किशोर कुमार की सुपरहिट फिल्म के संवाद लिखने वाले गुलजार लिखा, ‘इसके बाद राजेश खन्ना को बहुत ही कम समय में भूमिका के लिए तैयार किया गया। शायद किशोर दा कभी भी इस किरदार को निभाना नहीं चाहते थे।’ इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते, जिसमें 1972 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल है।
अभिनय के प्रति कोई खास लगाव न होने के बावजूद, किशोर कुमार ने शिकारी, पड़ोसन और बाप रे बाप जैसी कई फिल्मों में काम किया।
यह भी पढ़ें- धोखेबाज गर्लफ्रेंड के लिए बना था Kishore Kumar का हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग, 51 सालों बयां कर रहा बेवफाई का दर्द