45 साल बाद भी Lata Mangeshkar का ये रोमांटिक गाना बना हुआ है सदाबहार, Cult सॉन्ग में किशोर दा ने भी दी आवाज
Lata Mangeshkar और किशोर कुमार की आवाज में ये गाना आज भी कल्ट बना हुआ है। ...और पढ़ें
-1779705390922_m.webp)
45 साल पुराना है लता मंगेशकर का ये गाना
HighLights
45 साल पुराना है लता मंगेशकर का ये गाना
किशोर कुमार ने भी दी है आवाज
आज भी सदाबहार है ये रोमांटिक सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने इंडस्ट्री में 30,000 से गानों को अपनी आवाज दी है। उनके कई गाने आज भी उतने ही सदाबहार है और लोग इन्हें आज भी गुनगुनाते हैं।
45 साल बाद भी सदाबहार है गाना
एक ऐसा ही रोमांटिक गाना उन्होंने 45 साल पहले लीजेंडरी गायक किशोर कुमार के साथ गाया था। भले ही यह सॉन्ग 45 साल पहले आया हो लेकिन यह आज भी कल्ट बना हुआ है और संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है।
लता मंगेशकर और किशोर दा की आवाज में बना कल्ट
इस रोमांटिक गाने में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और किशोर दा (Kishore Kumar) ने अपनी आवाज देकर सदाबहार बना दिया। इस कल्ट सॉन्ग के बोल हैं- देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए…(Dekha Ek Khwab)।
-1779705470212.jpg)
यह गाना 45 साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म सिलसिला (Silsila) का है जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), रेखा (Rekha) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने लीड रोल प्ले किया था। इस रोमांटिक गाने को अमिताभ और रेखा पर फिल्माया गया है।
-1779705480117.jpg)
सिलसिला (Silsila) के बारे में
'सिलसिला' (Silsila) 1981 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म (Musical Romantic Drama) है, जिसे यश चोपड़ा ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया था। फिल्म की कहानी एक रोमांटिक नाटककार अमित (अमिताभ बच्चन), उनकी पत्नी शोभा (जया बच्चन) और उनकी पूर्व प्रेमिका चांदनी (रेखा) के बीच के लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है।
खबरें और भी
-1779705555758.jpg)
फिल्म का संगीत शिव-हरि ने तैयार किया था, जबकि इसके गीत जावेद अख्तर, हसन कमाल, मीराबाई, निदा फ़ाज़ली, राजेंद्र कृष्ण और हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे।
यह भी पढ़ें- 69 साल पहले आया Mukesh का गाना, बेटे के बिछड़ने के गम में लिखा गीत; रोमांटिक सॉन्ग समझकर गाते हैं लोग