Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाइक पर शूट हुआ था Rajesh Khanna का ये सुपरहिट गाना, Kishore Kumar की आवाज पर बजी थीं खूब तालियां

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:05 PM (IST)

    किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने 55 साल पहले राजेश खन्ना पर एक गाना गाया जिसकी धुनों पर आज भी सुनने वाले थिरकने और बोल गुनगुनाने लगते हैं। ...और पढ़ें

    राजेश खन्ना पर फिल्माया गया खूबसूरत गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    राजेश खन्ना पर फिल्माया गया खूबसूरत गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    HighLights

    1. किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए गाया सदाबहार गाना

    2. जिंदगी की सीख देता है राजेश खन्ना का ये गाना हुआ था हिट

    3. स्पेशल अपीयरेंस में भी राजेश खन्ना के लिए बना था कल्ट गाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70s के दौर में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अपने करियर के पीक पर थे। उन पर बड़ी-बड़ी फिल्में बन रही थीं और सब सुपरहिट जा रही थीं और यही हाल गानों का भी था। किशोर कुमार (Kishore Kumar) तो उनकी आवाज ही बन गए थे। दोनों की जुगलबंदी से सजी गानों की लिस्ट बड़ी लंबी है। 

    55 साल पहले किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए एक गीत गाया और उसका क्रेज आज भी श्रोताओं के बीच है। पांच दशक से लेकर आज तक... हर जेनरेशन के लोगों के बीच यह गीत पॉपुलर है। यह गाना सिखाता है कि जिंदगी एक खूबसूरत सफर है, जिसे कल की फिक्र किए बिना जीना चाहिए क्योंकि कोई नहीं जानता है कि कल क्या होगा।

    जिंदगी जीना सिखाता है गाना

    जितनी खूबसूरत इसके बोल हैं, उतने ही जुनून और उत्साह के साथ इसे गाया गया और उतने ही बेहतरीन तरीके से इसे राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। वह इस गीत के जरिए जिस तरह आज को जीने की बात कहते हैं, वाकई मन में एक नया जोश भरने के लिए काफी है। यह गीत फिल्म 'अंदाज' का है।

    Zindagi Hai Safar

    राजेश खन्ना पर बना गाना हुआ था सुपरहिट

    साल 1971 में बनी फिल्म में शम्मी कपूर लीड रोल में थे, लेकिन कैमियो रोल में नजर आए राजेश खन्ना ने लाइमलाइट बटोर ली थी। फिल्म का गीत 'जिंदगी है सफर' सबसे पॉपुलर हुआ था। यह गाना राजेश खन्ना पर ही फिल्माया गया था जिसमें उनके साथ हेमा मालिनी (Hema Malini) भी थीं। यह पूरा गाना बाइक पर शूट हुआ था। मुंबई की सड़कों पर राजेश खन्ना ने हेमा मालिनी को बाइक पर बिठाकर घूमते हुए गाना गुनगुनाया था।

    खबरें और भी

     

    हसरत जयपुरी ने लिखे थे गाने के बोल

    इस कल्ट गीत को किशोर कुमार ने आवाज दी थी, जबकि इसके खूबसूरत बोल हसरत जयपुरी के कलम से लिखे गए थे। गाने की धुन शंकर जयकिशन ने बनाई थी। किशोर, शंकर और हसरत तीनों ने मिलकर इस गाने को अमर कर दिया। बाद में 'पास्कल ऑफ बॉलीवुड' कहे जाने वाले फ्रांसीसी गायक पास्कल हेनी ने इस गाने का कवर वर्जन गाया था।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने ठुकरा दिया था पंचम दा का ये 47 साल पुराना Cult Song, गुलजार के बोल हो गए थे अमर

    यह भी पढ़ें- 55 साल से कल्ट बना हुआ है Rajesh Khanna का ये दर्दभरा गीत, Mukesh की मखमली आवाज में आज भी देता है सुकून