Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EID 2023: ईद पर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आकर सलमान खान ने दिखाया अपना स्वैग, भाईजान को देख झूम उठे फैंस

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 08:11 PM (IST)

    ईद के मुबारक दिन पर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी शहनाज गिल राघव जुयाल ...और पढ़ें

    Photo Credit : salman khan Viral Bhayani Instagram Video Screenshot
    Photo Credit : salman khan Viral Bhayani Instagram Video Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan On EID 2023: देश और दुनियाभर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में हर कोई इस दिन को खास अंदाज में मना रहा है। सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

    इस खास मौके पर सलमान खान ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। सलमान ने अपने घर के बाहर आकर फैंस को अपनी झलक दिखाई है। फैंस के लिए ये किसी ईदी से कम नहीं है।

    सलमान के लिए बेहद खास रहा ईद

    आज यानी ईद के मुबारक दिन पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है। वहीं, पहले दिन कमाई के मामले में भी सलमान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखाया है।

    ईद पर फैंस को दिखाई अपनी झलक

    ईद के मौके पर सलमान खान अपने मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस को अपनी झलक दिखाई। इस मौके पर सलमान ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आए। एक्टर ने अपने फैंस को ईद की जमकर बधाई दी। वहीं, फैंस भी भाईजान को देखकर खुशी से झूम उठे। सलमान के घर के बाहर सुबह से ही फैंस की भीड़ मौजूद थी। गैलेक्सी के बाहर इतनी भीड़ जुटी थी कि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    भारत में इतने स्क्रीन पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म

    आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान 5700 स्क्रीन में रिलीज हुई है। वहीं, भारत की बात करें तो यहां पर इस फिल्म को 4500 स्क्रीन में मिले हैं। इस फिल्म से सलमान खान को काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि सलमान खान किसी का भाई किसी का जान के बाद अब जल्द फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका है।

    खबरें और भी