यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KL Rahul Athiya Shetty Wedding पर बोले सुनील शेट्टी, कहा- कल शादी के बाद बच्चों को लेकर आता हूं
KL Rahul Athiya Shetty Wedding केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी की पुष्टि फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी बेटी और ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। KL Rahul Athiya Shetty Wedding: फिल्म एक्ट्रेस आथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर रही है। इस बीच अभिनेता सुनील शेट्टी ने पैपराजी से बातचीत की है। उन्होंने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है कि वह कल यानी सोमवार को अपने बच्चों को फोटोग्राफी के लिए मीडिया के सामने लेकर आएंगे। वहीं, वह उनसे बात करने का अवसर भी देंगे।
सेलेब्स में केएल राहुल और आथिया शेट्टी की 2023 की पहली शादी होगी
गौरतलब है कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने सोमवार को शादी करने का निर्णय लिया है। यह बॉलीवुड की 2023 की पहली शादी होगी। यह केएल राहुल और आथिया शेट्टी की होगी। सुनील शेट्टी के बेटी अपने ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ 23 जनवरी को शादी कर रही है। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस पर शादी की तैयारियां शुरू हो गई है।
आथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ फार्म हाउस पर शादी कर रही है
आथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी कर रही है। फैंस दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो की सोशल मीडिया पर वायरल होने का इंतजार कर रहे है। मेहमानों की बात की जाए तो इस शादी में जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अक्षय कुमार, एम एस धोनी और विराट कोहली जैसे लोग पहुंचने की आशा जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi के 'पायलट को प्लेन से होना चाहिए आगे' बयान पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ली चुटकी, पढ़ें पूरी खबर
आथिया शेट्टी केएल राहुल को लंबे समय से डेट कर रही है
इसके पहले आथिया शेट्टी को मुंबई में सलून के बाहर स्पॉट किया गया था। आथिया शेट्टी केएल राहुल को लंबे समय से डेट कर रही है। दोनों न्यू ईयर भी साथ मनाते नजर आए थे। केएल राहुल ने 2021 में आथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। आथिया शेट्टी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। वहीं, केएल राहुल क्रिकेटर है। वह भारत के लिए कई मैचों में खेल चुके है।