यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Athiya-KL Rahul Wedding: शेट्टी फार्म हाउस पर पहुंची केएल राहुल की बारात, संजय दत्त ने कपल को दी शादी की बधाई
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) शादी के बंधन में बधंने वाले हैं। ये कपल अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करने जा रहा है ।
हालांकि अभी तक शादी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन शादी का मुहूर्त शाम 4 बजे का था। देर रात इस कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई, जिसकी कुछ झलक सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ऐसे में अभी से ही कपल को बधाइयां आनी शुरू हो गई हैं।
संजय दत्त ने सुनील शेट्टी और कपल को दी बधाई
सुनील शेट्टी के दोस्त और एक्टर संजय दत्त ने ट्वीट कर शेट्टी परिवार और इस कपल को शादी की बधाई दी है। संजय दत्त ने ट्वीट और इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा – “अन्ना @SunielVShetty को बहुत-बहुत बधाई @theathiyashetty को @klrahul के साथ शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए इस अमेजिंग फिलिंग का गवाह बनने के लिए...कपल को उनके आगे के जीवन के लिए एक शानदार जर्नी की कामन।

केएल राहुल की बारात पहुंची शेट्टी के फार्म हाउस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल बारात लेकर शेट्टी फार्म हाउस पहुंच चुके है। सोशल मीडिया केएल राहुल की मम्मी और बहन की तस्वीरें वायरल हो रही है।

क्रिकेटर इशांत शर्मा भी अपनी वाइफ के साथ इस कपल की शादी में शामिल हुए। वहीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी तस्वीर सामने आई है। कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक झलक शेयर की है। एक्ट्रेस डायना पेंटी भी इस शादी का हिस्सा बनी।
.png)